कर्नाटक को धमाकों से दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, बम बना रहे थे ISIS के संदिग्ध आतंकी, 2 गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 05:15 PM IST

Karnataka news: शिवमोगा के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपियों को दबोचियों के दौरान मारे गए छापों में बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रानिक उपकरण एवं सामग्रियां बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि विस्फोट करने के लिए आरोपी बम बना रहे थे।

कर्नाटक को धमाकों से दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, बम बना रहे थे ISIS के संदिग्ध आतंकी, 2 गिरफ्तार
Photo Credit: ANI

Karnataka : कर्नाटक को सिलसिलेवार बम धमाकों से दहलाने की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शिवमोगा के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपियों को दबोचियों के दौरान मारे गए छापों में बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रानिक उपकरण एवं सामग्रियां बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि विस्फोट करने के लिए आरोपी बम बना रहे थे। पुलिस इन संदिग्ध आतंकियों से जुड़े 11 ठिकानों पर छापे मारी कर रही है। 

आरोपियों के एक जगह से जला हुआ राष्ट्रध्वज मिला
मीडिया से बातचीत में शिवमोगा के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बीएम लक्ष्मीप्रसाद ने बताया कि शिवमोगा एवं बेंगलुरु के बाहरी इलाके में बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियां जब्त की गई हैं। इन जगहों पर संदिग्धों ने हमारे राष्ट्रध्वज को जलाने की कोशिश की। यहां से हमें आधा जला हुआ राष्ट्रीय ध्वज मिला है। आरोपियों में से एक शारिक फरार है। ये आरोपी दूसरे ब्लास्ट के लिए बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्रियों की तलाश में थे। हमने दो आरोपियों यासिन और माज को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार माज एवं यासीन इंजीनियर हैं
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि शिवमोगा में सावरकर की तस्वीर हटाने के मामले में जो चाकूबाजी हुई थी उसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों पर यूएपीए लगाया गया। जांच में पता चला कि इस मामले में जाबी में कट्टर एवं नफरती सोच भरने में शारिक जिम्मेदार है। रिपोर्टों के मुताबिक गिरफ्तार माज इंजीनियरिंग का छात्र है और वह मंगलुरू का रहने वाला है जबकि शिवमोगा निवासी सईद यासीन इलेक्ट्रिकल से इंजीनियर हैं। यासीन और माज सात दिनों की पुलिस हिरासत में हैं। 

ISIS की विचारधारा से प्रभावित हैं आरोपी
पुलिस ने उस कार को भी जब्त किया है जिसका इस्तेमाल शारिक रेकी के लिए करता था। पुलिस का कहना है कि ये सभी आरोपी आईएसआईएस की विचारधारा से प्रभावित हैं और देश को एक मुस्लिम राष्ट्र बनाने की मंशा रखते हैं। पुलिस ने बताया कि ब्लास्ट का ट्रायल करने के बाद ये तीनों आरोपी पूरे राज्य में विस्फोट करने की साजिश रच रहे थे। इसके लिए इन्होंने रेकी भी की थी। बता दें कि हिंसा एवं उपद्रव के कुछ पिछले मामलों की जांच करते हुए पुलिस को इस टेरर मॉड्यूल की जानकारी मिली। इस टेरर मॉड्यूल की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी जुट गई है।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?