'मामले पर चर्चा होनी चाहिए'; बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेगासस विवाद की जांच की मांग की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2021, 05:44 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेगासस जासूसी मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि विपक्ष लगातार इस पर बात कर रहा है, संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए।

'मामले पर चर्चा होनी चाहिए'; बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेगासस विवाद की जांच की मांग की
Photo Credit: ANI

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सहयोगी नीतीश कुमार ने पेगासस जासूसी कांड की जांच की विपक्ष की मांग को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें लोगों को परेशान करने के लिए नहीं की जानी चाहिए। पूरी बात सार्वजनिक की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, 'वास्तव में जांच होनी चाहिए। हम इतने दिनों से टेलीफोन टैपिंग के बारे में सुन रहे हैं, इस मामले पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। लोग (विपक्ष) इतने दिनों से (बातचीत के लिए) दोहरा रहे हैं, यह किया जाना चाहिए।'

आरोप है कि कई राजनेता, पत्रकार, न्यायाधीश और अन्य लोग इजरायली स्पाइवेयर पेगासस के निशाने पर थे। दुनिया भर के 17 मीडिया घरानों के एक संघ की रिपोर्ट के बाद पिछले महीने बड़ा राजनीतिक विवाद शुरू हुआ। विपक्षी पहले दिन से इस पर संसद में चर्चा की मांग कर रहा है। इससे संसद मानसून सत्र में अच्छे से नहीं चल पा रही है। 

विपक्षी दलों का कहना है कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर पहले चर्चा कराने के लिए सरकार के तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि यह कोई मुद्दा ही नहीं है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा