Patiala Clashes: पटियाला हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड बरजिंदर मोहाली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2022, 01:46 PM IST

Patiala clashes Updates: पटियाला झड़प और हिंसा मामले के मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो गुटों के बीच हिंसा में कुछ लोग घायल हो गए थे।

Patiala Clashes: पटियाला हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड बरजिंदर मोहाली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Patiala Hinsa Update: पटियाला हिंसा पर पंजाब पुलिस ने मुख्य आरोपी को मोहाली से गिरफ्तार किया कर लिया है। आरोपी की पहचान बरजिंदर सिंह परवाना के रूप में हुई है जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटियाला के आईजी मुखविंदर सिंह चिन्ना ने कहा, 'सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 20 टीमों का गठन किया गया था। हिंसा के इस मामले में अब तक कुल 9 दंगाई गिरफ्तार हो चुके हैं।'

मोहाली से किया गिरफ्तार

आरोपी को सुबह 7.20 बजे मोहाली एयरपोर्ट पर विस्तारा की फ्लाइट से मुंबई से मोहाली पहुंचा था। इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह के नेतृत्व में सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) की पटियाला टीम ने उन्हें मोहाली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। पटियाला में शुक्रवार को काली माता मंदिर के बाहर दो समूहों के बीच एक रैली में तलवारें लहराने और पथराव करने के बाद हिंसा भड़क गई थी जिसमें दो पुलिसकर्मियों सहित चार लोग घायल हो गए। इस मामले में शिवसेना नेता पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

आईजी ने कही ये बात

मुखविंदर सिंह छीना, IG, पटियाला, पंजाब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारी टीम ने पटियाला घटना के मुख्य आरोपी को मोहाली से गिरफ्तार किया गया। कल शाम तक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश हैं कि असामाजिक और राष्ट्र विरोधी तत्व के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।' 

ये दंगाई हो चुके हैं गिरफ्तार

  1. हरीश सिंगला, जग्गी पंडित, शंकर भारद्वाज को किया पटियाला से गिरफ्तार।
  2. बरजिंदर सिंह परवाना को मोहाली से गिरफ्तार किया गया था, बरजिंदर परवाना ने लगाए थे खालिस्तानी समर्थन वाले नारे।
  3. कुलदीप सिंह, दलजीत सिंह, राजेंद्र सिंह को पटियाला से लिया हिरासत में
  4. देवेंद्र सिंह को हरियाणा के जींद से किया था गिरफ्तार।
  5. फतेहगढ़ से हुई  थी शिवदेव की गिरफ्तारी।

आईजी एमएस छिना के अनुसार, पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में छह प्राथमिकी दर्ज की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चिन्ना ने मामले में गिरफ्तार लोगों के नामों की घोषणा करते हुए कहा, "गिरफ्तार किए गए 3 आरोपी हरीश सिंगला, कुलदीप सिंह दंथल और दलजीत सिंह हैं। आईजी ने यह भी कहा कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और घटना से जुड़े किसी भी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

End of Article