भारत से होड़ में जुटा पाकिस्तान, बना रहा है इन अत्याधुनिक हथियारों की खरीद की योजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2021, 04:55 PM IST

पाकिस्तानी सेना भारत से बराबरी करने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं। इस कड़ी में पाकिस्तानी आर्मी की स्पेशल फोर्सेस नए हथियारों की तलाश में जुटी हुई है।

भारत से होड़ में जुटा पाकिस्तान, बना रहा है इन अत्याधुनिक हथियारों की खरीद की योजना

नई दिल्ली: पाकिस्तान आर्मी का स्पेशल सर्विस ग्रुप यानि एसएसजी, भारतीय स्पेशल फोर्सेज की तरह नए हथियारों की तलाश में जुटा हुआ है। एसएसजी, जो अक्सर सीमा पर स्थित भारतीय सेना की चौकियों पर अपने हमलों को अंजाम देने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर से आतंकवादियों की मदद लेता है वो अब उच्च गुणवत्ता वाले हथियार खरीदने की योजना बना रहा है। जिन हथियारों की पाक आर्मी तलाश कर रही है उनमें शामिल हैं:

  • M4A1 कोल्ट असाल्ट राइफल, जो M4 का एक हायर वर्जन है और इसका उपयोग अमेरिकी विशेष बलों द्वारा किया जाता है। एम 4 अमेरिकी सेना की अधिकांश इकाइयों  में किया जाता है।
  •  एएन / पीवीएस -14 मोनोकल नाइटविजन उपकरण, जिसका उपयोग न केवल अमेरिकी सशस्त्र बल करते हैं बल्कि इसके नाटो सहयोगी भी इसका इस्तेमाल करते हैं।
  • अत्यधिक एडवांस एटीपीआईएल / एएन / पीईक्यू -15 या एडवांस्ड टार्गेट पॉइंटर इलुमिनेटर एइमिंग लाइट। इसका उपयोग भी अमेरिकी सशस्त्र बलों के द्वारा किया जाता है।  M-4 राइफल के लिए थर्मल इमेजिंग स्टैंड, जो रात की लड़ाई में यूज होता है।
  • मिनीमी या M249 लाइट मशीन गन, जो एक बेल्जियम हथियार का अमेरिकी संस्करण है। यह दो दशकों से अधिक समय तक अमेरिकी सशस्त्र बल के जवानों का मुख्य हथियार रहा है।
  • Glock-19 9mm पिस्तौल, ऑस्ट्रिया में निर्मित इस पिस्तौल का दुनियाभर में व्यापक रूप से इस्तेमाल होता है। इसके अलावा वह थर्मल इमेजिंग वाली दूरबीन की योजना भी बना रहा है। 

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने शुक्रवार को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम सतह से सहत तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन 1ए का शुक्रवार को सफलतापूर्वक परीक्षण किया।  पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि यह मिसाइल 900 किलोमीटर तक लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बना सकती है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति