गाजियाबाद के लोनी में फ्रीज में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक महिला और 5 बच्चों की मौत 

देश
Updated Dec 30, 2019 | 12:18 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

गाजियाबाद के लोनी में घर में अंदर शॉर्ट सर्किट की वजह से एक महिला और 5 बच्चों की मौत हो गई।

गाजियाबाद के लोनी में घर में शॉर्ट सर्किट से 6 की मौत
गाजियाबाद के लोनी में घर में शॉर्ट सर्किट से 6 की मौत  |  तस्वीर साभार: ANI

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश): गाजियाबाद के लोनी में अपने घर पर शॉर्ट सर्किट के कारण सोमवार (30 दिसंबर 2019) को एक बुजुर्ग महिला और पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई।

गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडे ने कहा कि एक बुजुर्ग महिला और पांच बच्चों ने अपने घर में शॉर्ट सर्किट के कारण अपनी जान गंवा दी। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट के कारण घर में रखा फ्रिज जलकर राख हो गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर