Vishakhapatnam Gass Leakage: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में गैस रिसाव की खबर, सैकड़ो कर्मी घबराकर भागे 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2021, 04:12 PM IST

Vishakhapatnam Gass Leakage News:आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में गैस लीक की खबर सामने आने से हड़कंप मच गया।

नई दिल्ली:  आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) में गैस रिसाव की सूचना मिली, सैकड़ों कर्मचारी घबरा गए और कंपनी से बाहर भाग गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और रिसाव को नियंत्रित करने की कोशिश की।

घटना के वक्त रिफाइनरी में सैकड़ों मजदूर मौजूद थे। गैस रिसाव से मजदूरों में दहशत फैल गई, जो घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री से बाहर निकल गए।

गौर हो कि पिछले साल मई में, विशाखापत्तनम में एक रासायनिक संयंत्र से गैस के रिसाव से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों बीमार हो गए थे और ये तेजी से पांच किलोमीटर के दायरे में गांवों में फैल गई थी।

End of Article