पुलवामा में प्रवासी मजदूर को आतंकियों ने मारी गोली, तलाश तेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 10:44 AM IST

पुलवामा में आतंकियों ने प्रवासी मजदूर को मारी गोली, पश्चिम बंगाल से है नाता

पुलवामा में  प्रवासी मजदूर को आतंकियों ने मारी गोली, तलाश तेज

पुलवामा में आतंकियों ने प्रवासी मजदूर मुनीरुल इस्लाम को गोली मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुनीरूल, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेरेबंदी कर दी है और आतंकियों की तलाश जारी है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक प्रवासी मजदूर पर गोलियां चला दीं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पीड़ित मुनीरुल इस्लाम पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उगरगुंड इलाके में सुबह के समय हुई। इस मामले में स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है।

End of Article