पीएम मोदी 30 जनवरी को करेंगे 'मन की बात', इस वजह से आधे घंटे देरी से होगा कार्यक्रम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2022, 11:22 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 30 जनवरी को 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह साल 2022 का पीएम मोदी का पहला मासिक रेडियो कार्यक्रम होगा। लेकिन यह 11 बजाय की बजाय आधे घंटे देरी से 11:30 बजे से होगा।

पीएम मोदी 30 जनवरी को करेंगे 'मन की बात', इस वजह से आधे घंटे देरी से होगा कार्यक्रम
Photo Credit: Twitter

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को संबोधित करते हैं। इस महीने के आखिरी रविवार को भी उनका यह कार्यक्रम होने जा रहा है, लेकिन इसके समय में बदलाव किया गया है। हर बार जहां इस कार्यक्रम का प्रसारण पूर्वाह्न 11 बजे होता रहा है, वहीं इस माह के आखिरी रविवार (30 जनवरी) को होने वाला पीएम मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' 11 बजे की बजाय आधे घंटे की देरी से पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर होगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर रविवार (23 जनवरी) को इस संबंध में जानकारी दी गई और बताया गया कि 30 जनवरी को पीएम मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम महात्‍मा गांधी की पुण्‍य तिथि मनाने के बाद होगा।

30 जनवरी को है महात्‍मा गांधी की पुण्‍यतिथ‍ि

पीएम मोदी का यह साल 2022 का पहला रेडियो कार्यक्रम होगा, जो ऐसे दिन पड़ रहा है, जबकि देशभर में महात्‍मा की पुण्‍यतिथ‍ि मनाई जाएगी। इसे शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जिस मौके पर कई कार्यक्रम देशभर में आयोजित किए जाते हैं। मुख्‍य समारोह दिल्‍ली स्थित महात्‍मा गांधी के समाधिस्‍थल राजघाट पर आयोजित किया जााता है। इसी दिन (30 जनवरी) 1948 में दक्षिणपंथी संगठन से जुड़े नाथूराम गोडसे ने महात्‍मा गांधी की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी।

पीएम मोदी ने इससे पहले 26 दिसंबर, 2021 को रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को संबोधित किया था। यह पीएम मोदी के 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम का 84वां संस्करण था। अब साल 2022 में पीएम मोदी जिस रेडियो कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, वह 'मन की बात' का 85वां संस्‍करण होगा। इसे आकाशवाणी, दूरदर्शन के अलावा ट्विटर, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्‍स पर भी लाइव सुना जा सकेगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा