महाराष्ट्र में नई गाइडलाइंस, इन जिलों में अब नहीं होगा होम आइसोलेशन, कोविड मरीजों को जाना होगा क्वारंटीन सेंटर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2021, 04:01 PM IST

महाराष्‍ट्र के 18 जिलों में अब होम आइसोलेशन की सुविधा खत्‍म करने का फैसला लिया गया है। यहां कोविड-19 के नए मरीजों को अब क्‍वारंटीन सेंटर जाना होगा।

महाराष्ट्र में नई गाइडलाइंस, इन जिलों में अब नहीं होगा होम आइसोलेशन, कोविड मरीजों को जाना होगा क्वारंटीन सेंटर
Photo Credit: ANI

मुंबई : महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को लेकर अब नई गाइडलाइंस जारी की गई है। राज्‍य के कई जिलों में अब होम आइसोलेशन की सुविधा खत्‍म करने का फैसला लिया गया है। इन जिलों में मरीजों को क्‍वारंटीन सेंटर ही जाना होगा। यह नियम उन जिलों के लिए बनाया गया है, जहां पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से अधिक है। राज्‍य में ऐसे जिलों की संख्‍या 18 बताई गई है।

महाराष्‍ट्र सरकार ने साफ किया है कि हर उम्र के लोगों के लिए यह सुविधा बंद करने का फैसला लिया गया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार, जो लोग पहले से होम आइसोलेशन में हैं, उन्‍हें बाहर निकलने की आवश्‍यकता नहीं है, लेकिन जो नए मामले सामने आएंगे, उन्‍हें घर में रहने की अनुमति नहीं होगी। उन्‍हें क्‍वारंटीन सेंटर जाना होगा। 

यह फैसला ऐसे समय में आया है, जबकि महाराष्‍ट्र में कोरोना का ग्राफ बीते कुछ दिनों में गिरा है और अस्‍पतालों तथा कोविड सेंटर पर दबाव कम हुआ है। होम आइसोलेशन को खत्‍म करने का फैसला इसका समुचित पालन नहीं किए जाने के कारण लिया गया है।

बताया जा रहा है कि होम आइसोलेशन में रहते हुए लोग सख्‍ती से इसका पालन नहीं कर रहे हैं, जिस वजह से उनके घर के अन्‍य सदस्‍य और आसपास के दूसरे लोग भी संक्रमण का शिकार हो रहे हैं।

महाराष्‍ट्र के जिन जिलों में होम आइसोलेशन खत्‍म करने का फैसला लिया गया है, वे कोल्‍हापुर, सांगली, सतारा, यवतमाल, अमरावती, रत्‍नागिरी, सिंधुदुर्ग, सोलापुर, अकोला, बुलढाणा, वाशीम, बीड, गडचिरोली, अहमदनगर, उस्‍मानाबाद तथा अन्‍य जिले हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा