महाराष्ट्र में 117 स्थानों पर हुई हिंसा, हजारों लोग थे शामिल, 10 FIR दर्ज की गईं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 03:36 PM IST

Violence in Maharashtra: देश के कई हिस्सों में शुक्रवार यानी 10 जून को हिंसा हुई। महाराष्ट्र में 117 स्थानों पर हिंसा हुई। इन हिंसाओं में हजारों लोग शामिल रहे। पुलिस ने 10 FIR दर्ज की गई हैं।

महाराष्ट्र में 117 स्थानों पर हुई हिंसा, हजारों लोग थे शामिल, 10 FIR दर्ज की गईं
Photo Credit: ANI

पैगंबर मोहम्मद पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व नेताओं नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा विवादित टिप्पणी करने के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। 10 जून को भी जुमे की नमाज के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए। कई जगह तोड़फोड़ की गई और कई जगह आगजनी भी हुई। हिंसा को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य भर में 117 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए। सोलापुर में लगभग 7000-7500, नवी मुंबई में 2000, नंदुरबार में 1500-2000, औरंगाबाद और परभणी में 700-800 लोग एकत्रित हुए। अब तक कुल 10 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश में अब तक 230 उपद्रवी गिरफ्तार किए गए हैं। प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद अहमद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को जावेद के फोन के जरिए भीड़ जुटाने और बच्चों को उकसाया के सबूत मिले हैं। हिंसा में 3 FIR दर्ज की गई हैं। प्रयागराज में हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ADG प्रेम प्रकाश ने कहा कि ये सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी। हिंसा के पीछे CAA, NRC आंदोलन करने वालों का हाथ है। छोटे बच्चों को आगे कर पथराव किया गया।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में फिर से हिंसा हुई। उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। कल की हिंसा के बाद अब तक 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शन के बाद धारा 144 लागू  है। झारखंड के रांची में हंगामा और आगजनी के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया, इंटरनेट सेवा कल तक के लिए बंद कर दी गई। हिंसक प्रदर्शन में 3 लोगों की मौत हो गई और 11 पुलिसवाले घायल हो गए। 

इसके अलावा सहारनपुर हिंसा के मामले में अब तक 56 आरोपी गिफ्तार किए जा चुके हैं जबकि बाकियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। इन लोगों की अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तारी हुई है। 

End of Article