DYFI के अध्यक्ष Mohammad Riyas से होगी केरल CM पिनाराई विजयन की बेटी वीना की शादी, दोनों हैं तलाकशुदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2020, 08:12 AM IST

Muhammad Riyas-Veena: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रियास से शादी कर रही हैं। ये दोनों की दूसरी शादी है।

DYFI के अध्यक्ष Mohammad Riyas से होगी केरल CM पिनाराई विजयन की बेटी वीना की शादी, दोनों हैं तलाकशुदा

तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा सीपीआई-एम यूथ विंग, डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रियास से शादी कर रही हैं। दोनों की यह दूसरी शादी होगी, क्योंकि दोनों तलाकशुदा हैं। वीना की पहली शादी से एक बच्चा है, जबकि रियास के दो बच्चे हैं। खबर है कि शादी 15 जून को होगी और इसमें दोनों परिवारों के करीबी लोग शामिल होंगे। विवाह का रजिस्ट्रेशन पहले ही हो चुका है।

40 साल से अधिक की वीना सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और बेंगलुरु में अपनी खुद की सॉफ्टवेयर कंपनी चलाती हैं।

44 साल के रियास पेशे से वकील हैं और उन्होंने 2009 में कोझीकोड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस के एम.के. राघवन से हार गए थे। रियाज ने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में राजनीति में प्रवेश किया। वो पहले DYFI के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव थे। फरवरी 2017 में उन्हें डीवाईएफआई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। रियास टीवी चैनलों पर अक्सर डिबेट में भाग लेते हुए दिखाई देते हैं। 

डीवाईएफआई के एक नेता ने कहा, 'दोनों पांच साल से अधिक समय से तलाकशुदा थे। वे एक-दूसरे को जानते थे और शादी का फैसला केवल उनके द्वारा लिया गया। यह पूरी तरह से एक निजी मामला है।'

मोहम्मद रियास को जानें

मोहम्मद रियास का जन्म कालीकट में हुआ था। उनके पिता पीएम अब्दुल खादर एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी हैं। उनके चाचा पीके मोइदेंकुट्टी 1941 में केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ बॉयज हाई स्कूल, कोझीकोड से पूरी की और फारुक कॉलेज, कालीकट में एडमिशन लिया। उन्होंने बैचलर्स इन कॉमर्स के लिए उसी कॉलेज में पढ़ाई जारी रखी। बाद में उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, कोझीकोड से कानून की डिग्री हासिल की।

End of Article