कंगना को 'Y' श्रेणी की सुरक्षा पर कांग्रेस नेता उदित राज का केंद्र पर निशाना, ठाकुर होने के कारण मिली सुरक्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2020, 11:44 AM IST

महाराष्ट्र में कंगना रनौत को वाय श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किए जाने के मामले पर कांग्रेस नेता उदित राज ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है।

कंगना को 'Y' श्रेणी की सुरक्षा पर कांग्रेस नेता उदित राज का केंद्र पर निशाना, ठाकुर होने के कारण मिली सुरक्षा

नई दिल्ली : कंगना रनौत और महराष्ट्र की शिवसेना के बीच लड़ाई अब राजनीतिक रंग ले चुकी है। गुरुवार को ही केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मुंबई में कंगना के आवास पर उनसे मुलाकात की इसके अलावा ये भी खबरें आई कि कंगना की मां को बीजेपी की तरफ से पार्टी में शामिल होने का ऑफर मिला है। हालांकि कंगना की तरफ से इस खबर को खारिज कर दिया गया था। 

आपको बता दें कि हाल ही में शिवसेना नेताओं की तरफ से मिल रही 'धमकी' को देखते हुए कंगना रनौत को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। कंगना रनौत नौ सितंबर को मुंबई पहुंची जहां एयरपोर्ट से मुंबई स्थित उनके आवास तक करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें सुरक्षा प्रदान की।।

इसके अलावा मनाली स्थित उनके आवास पर भी सुरक्षा कमांडो तैनात किए गए थे। उनके घर के पास पहले कुल्लू पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की इसके बाद 11 सदस्यीय सिक्योरिटी टीम ने कंगना के घर पर मोर्चा संभाला। कंगना रनौत को सुरक्षा प्रदान किया जाने वाला मामला भी अब तूल पकड़ने लगा है।

कांग्रेस नेता उदित राज ने कंगना रनौत को सुरक्षा प्रदान किए जाने के बहाने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि 'कंगना रनौत को सुरक्षा दी क्योंकि वो ठाकुर जाति की हैं। दलित पिड़िता कुलदीप सेंगर से बचने के लिए खुद और परिवार के लिए सुरक्षा माँगती रही, नही दिया और अंत में सभी की हत्या करवा दिया।' यहां देखिए उनका ये ट्वीट-

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना सरकार के नियंत्रण वाली बीएमसी ने बुधवार सुबह कंगना के बांद्रा स्थित बंगले पर ‘अवैध निर्माण’ को गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि इसके कुछ ही देर बाद अदालत से कंगना को राहत मिल गयी थी और बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगा दी गयी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा