Jharkhand Petrol price: सोरेन सरकार का बड़ा ऐलान- दुपहिया वाहन वालों को 25 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2021, 05:41 PM IST

Jharkhand Petrol price: झारखंड में 26 जनवरी से दुपहिया वाहन वालों को सस्ता पेट्रोल मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि सरकार दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 की राहत देगी।

Jharkhand Petrol price: सोरेन सरकार का बड़ा ऐलान- दुपहिया वाहन वालों को 25 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल

Petrol Price in Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राज्य में पेट्रोल 25 रुपए सस्ता करने की घोषणा की है। नई कीमतें 26 जनवरी से लागू होंगी। सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 की राहत देगी, इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा। 

सोरेन का कहना है कि सरकार गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के दोपहिया वाहन मालिकों को प्रति माह 10 लीटर पेट्रोल के लिए 25 रुपए प्रति लीटर की सब्सिडी देगी।

सोरेन सरकार के आज दो साल पूरे होने पर यह घोषणा की गई। उनकी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 2019 में विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आई। कांग्रेस और लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ते हुए, झामुमो ने 81 सदस्यीय सदन में 47 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया। झामुमो ने 30 सीटें जीतीं, कांग्रेस और राजद ने 16 और बाद में झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के दो विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए।  

सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर सोरेन ने घोषणा की कि सरकार स्टूडेंट्स को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करेगी, ताकि होनहार छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी ना हो। जनजाति समुदाय के बच्चों को बैंक प्रबंधन लोन नहीं दे रहें हैं, इसको लेकर सरकार गंभीर है। आने वाले दिनों में इस समस्या का समाधान सरकार करेगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा