Ravi Kishan vs Anurag Kashyap: ड्रग्स मामले में अनुराग कश्यप के आरोपों पर रवि किशन का इस तरह पलटवार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2020, 09:06 PM IST

बॉलीवुड में ड्रग्स के उपयोग को लेकर मुखर होकर बोलने वाले बीजेपी सांसद रवि किशन पर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने बड़ा आरोप लगाया है। रवि किशन ने इस पर पलटवार किया है।

Ravi Kishan vs Anurag Kashyap: ड्रग्स मामले में अनुराग कश्यप के आरोपों पर रवि किशन का इस तरह पलटवार
Photo Credit: ANI

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल की बात सामने आने के बाद अब इस मामले में जमकर आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने दावा किया कि अभिनेता से राजनेता बने रवि किशन खुद वीड का सेवन किया करते थे। भाजपा सांसद रवि किशन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें अनुराम कश्यप से ऐसे शब्दों की उम्मीद नहीं थी, वह दुखी हैं। रवि किशन आज कल बॉलीवुड में ड्रग्स के मामले पर जमकर बोल रहे हैं। वो कइयों के निशाने पर भी हैं।

कश्यप के दावों को नकारने से पहले रवि किशन ने कहा कि वह अपने अतीत के बारे में किसी को कोई स्पष्टीकरण नहीं देना चाहते हैं। रवि किशन ने कहा, 'मुझे अनुराग कश्यप से ऐसे शब्दों की उम्मीद नहीं थी। यह कोई रहस्य नहीं है कि मैं शिव का भक्त हूं इसलिए मैंने उनके नाम का जाप किया। मुझे दुख हुआ कि वह इस मुद्दे पर मेरा समर्थन नहीं करेंगे और कहेंगे कि मैंने ऐसा किया और मैं अब सिर्फ इसलिए साफ हूं क्योंकि मैं एक मंत्री हूं, जो कि मैं नहीं हूं।' 

रवि किशन ने कहा कि मैं अपने अतीत के बारे में किसी को कोई स्पष्टीकरण नहीं देना चाहता। यह (बॉलीवुड में ड्रग्स) एक गंभीर मुद्दा है और यह एक विनम्र अनुरोध है कि आपको (अनुराग कश्यप) इसका सम्मान करना चाहिए। पूरा देश इस मुद्दे पर उत्सुक है, इसलिए मैं आप सभी सहित किसी से भी गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करने से पहले सोचने का आग्रह करता हूं।

इससे पहले अनुराग कश्यप ने ये कहते हुए विवाद खड़ा किया वह रवि किशन के हालिया बयान से सहमत नहीं हैं। रवि किशन ने हाल ही में संसद में बॉलीवुड में ड्रग्स के उपयोग का जिक्र किया था और सरकार से उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, जो इसका सेवन करते हैं। इसके बाद कई ने उन पर बॉलीवुड की छवि खराब करने का आरोप लगाया। 

रवि किशन पर अनुराग कश्यप की टिप्पणी

बीजेपी सांसद पर टिप्पणी करते हुए अनुराग ने कहा, 'रवि किशन ने मेरी आखिरी फिल्म मुक्काबाज में अभिनय किया। रवि किशन अपने दिन की शुरुआत जय शिव शंकर, जय बम भोले, जय शिव शम्भू से करते हैं। उन्होंने वीड का सेवन किया है। यह जीवन है। हर कोई इसे जानता है। पूरी दुनिया जानती है। ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो यह नहीं जानता है कि रवि किशन वीड का सेवन नहीं करते। वह अब छोड़ सकते है क्योंकि वो एक मंत्री बन गए हैं।'

End of Article