DRDO ने ABHYAS लड़ाकू ड्रोन का किया सफल परीक्षण, डिफेंस सिस्‍टम को मिलेगी मजबूती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 22, 2021, 06:19 PM IST

डीआरडीओ ने ओडिशा में चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (HEAT) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इससे भारतीय रक्षा प्रणाली को मजबूती मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

DRDO ने ABHYAS लड़ाकू ड्रोन का किया सफल परीक्षण, डिफेंस सिस्‍टम को मिलेगी मजबूती

भुवनेश्वर : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने शुक्रवार को ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के तट पर चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से ABHYAS - हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (HEAT) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस लड़ाकू ड्रोन का फ्लाइट टेस्‍ट शुक्रवार को किया गया। इससे भारतीय रक्षा प्रणाली को मजबूती मिलने की आशा की जा रही है।

परीक्षण के दौरान लक्ष्‍य का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। लक्ष्‍य को जमीन-आधारित नियंत्रक से सबसोनिक गति से पूर्व-निर्धारित उड़ान पथ में उड़ाया गया। वाहन का इस्तेमाल विभिन्न मिसाइल प्रणालियों की निगरानी के लिए हवाई लक्ष्य के रूप में किया जा सकता है। यह एंडो-वायुमंडलीय, सतह से हवा और हवा से हवा में मार करने में सक्षम है।

लक्ष्‍य को भेदने में सक्षम 

ABHYAS के विकास का काम साल 2012 से ही चल रहा था। यह एक हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (HEAT) है। DRDO के मुताबिक, यह हथियार प्रणाली को परीक्षण के लिए एक रियलिस्टिक खतरे का दृश्‍य देता है, जिसकी मदद से विभिन्न मिसाइलों या हवा में मार करने वाले हथियारों का परीक्षण किया जा सकता है।

इस एयर व्हीकल को ट्विन अंडरस्लैंग बूस्टर का इस्‍तेमाल करते हुए लॉन्‍च किया गया। इस दौरान वैज्ञानिक उपकरणों की मदद से इसके मार्ग, स्पीड आदि की निगरानी करते रहे। यह एक छोटे से गैस टरबाइन इंजन से संचालित होता है। इसे स्वायत्त उड़ान के लिए बनाया गया है और यह अपने लक्ष्‍य को आसानी से भेद सकने में सक्षम है।

End of Article