'फ्रॉड है नुसरत जहां, शादी नहीं की तो सिंदूर कैसे लगाया', दिलीप घोष के निशाने पर आईं TMC सांसद 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2021, 03:35 PM IST

Dilip Ghosh : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष दिलीप घोष ने TMC सांसद नुसरत (Nusrat Jahan) जहां पर निशाना साधा है। घोष ने कहा है कि नुसरत की अगर शादी नहीं हुई तो वह सिंदूर कैसे लगाती है।

'फ्रॉड है नुसरत जहां, शादी नहीं की तो सिंदूर कैसे लगाया', दिलीप घोष के निशाने पर आईं TMC सांसद 
Photo Credit: Instagram

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां की शादी पर खड़ा हुआ विवाद शांत होता नहीं दिख रहा है। टीएमसी सांसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर निशाने पर हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय के बाद अब पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने नुसरत पर हमला बोला है। घोष ने नुसरत को 'फ्रॉड' बताया है। दरअसल, अपनी शादी पर सफाई देते हुए नुसरत जहां ने कहा कि निखिल जैन से उनकी शादी तुर्की में वहां के रीति रिवाजों से हुई, ऐसे में उनकी शादी भारत में कानूनी रूप से मान्य नहीं है। इस बयान पर घोष ने नुसरत को 'जालसाज' बताया है। 

दिलीप घोष के निशाने पर नुसरत जहां
अपने बयानों से अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा नेता ने कहा कि नुसरत जहां ने एक शादीशादी महिला के रूप में संसद में शपथ ली। रिपोर्टों के मुताबिक घोष ने कहा, 'क्या फ्रॉड है। एक महिला जिसे टीएमसी का टिकट दिया गया। उसने शपथ ली। अब वह कहती है कि उसकी शादी नहीं हुई है। उसने सिंदूर लगाया। रथ खींचा। पूजा की और चुनाव जीत गई।'

रथ यात्रा का दिया हवाला
साल 2019 में कोलकाता में इस्कॉन की ओर से आयोजित रथ यात्रा में नुसरत जहां और निखिल जैन एक जोड़े के रूप में शामिल हुए थे। इस रथ यात्रा का हवाला देते हुए घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। घोष ने कहा, 'ऐसी महिला जो यह दावा करती है कि उसकी शादी नहीं हुई, ऐसी महिला की शादी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कैसे जा सकती हैं। लोग सिंदूर लगाते हैं...प्रेग्नेंट हो जाते हैं और फिर दावा करते हैं कि वे अविवाहित है।'

क्या है विवाद
नुसरत जहां के बारे में चर्चा है कि वह प्रेग्नेंट हैं और मां बनने वाली हैं लेकिन उनके पति निखिल जैन का कहना है कि जब वह अलग रह रहे हैं तो यह बच्चा उनका कैसे हो सकता है? रिपोर्टों में कहा गया है कि निखिल और नुसरत की शादी टूटने की कगार पर है। निखिल का कनहा है कि नुसरत पिछले साल दिसंबर 2020 से उनका घर छोड़कर अपने मम्मी-पापा के साथ बालीगंज वाले घर पर रह रही हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा