Shatabdi Express:दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में भीषण आग, मचा हड़कंप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2021, 04:13 PM IST

दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई, शनिवार दोपहर इसके एक कोच में आग गई बाद में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

Shatabdi Express:दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में भीषण आग, मचा हड़कंप
Photo Credit: ANI

हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर दिल्ली से देहरादून आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस की एक बोगी में अचानक आग लग गई,ट्रेन उस वक्त कांसरो वन रेंज के जंगल के पास थी,कोच को ट्रेन अलग कर दिया गया, किसी के कोई हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मचने से लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को जंगल में ही रोका,  तत्काल डिब्बे को खाली कराने के साथ ही इस डिब्बे को ट्रेन से अलग कर अन्य डिब्बों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है बताते हैं कि देखते ही देखते पूरी बोगी आग का गोला बन गई।

ट्रेन में आग लगते ही लोको पायलट ने इमर्जेंसी ब्रेक लगाकर जंगल में ट्रेन रोक दी। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

ट्रेन जब राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो रेंज से होकर गुजर रही थी तभी ट्रेन के सी 5 कोच में आग की लपटें दिखने लगीं,जिसके बाद इमर्जेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका गया और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया इस दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।


 

End of Article