BJP MLA:अब बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कहा-"जिन्हें भारत में डर लग रहा, वो अफगानिस्तान चले जाएं"

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2021, 05:41 PM IST

BJP MLA Haribhushan Thakur Bachol on Afghanistan: अफगानिस्तान के हालात पर भारत में भी बयानबाजी शुरू हो गई है, बीजेपी एमएलए हरिभूषण ठाकुर बचोल का विवादित बयान सामने आया है।

BJP MLA:अब बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कहा-"जिन्हें भारत में डर लग रहा, वो अफगानिस्तान चले जाएं"
Photo Credit: YouTube

नई दिल्ली:  बिहार के बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने नसीहत दे डाली कि जिसे भारत में डर लग रहा वो अफगानिस्तान चले जाएं, बताया जा रहा है कि सपा सांसद  शफीक उर रहमान के बयान पर बीजेपी विधायक की ये प्रतिक्रिया आई है, बताया जा रहा है कि उन्होंने तंज कसते हुए ये भी कहा कि अफगानिस्तान में पेट्रोल-डीजल भी सस्ता है उन्हें दिक्कत नहीं होगी।

वहां जाने पर उन्‍हें भारत की खूबियों का पता चलेगा और एहसास होगी कि वो यहां कितने बेहतर हैं, बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने आगे कहा कि जंगल में भी एक कानून होता है लेकिन देखिए अगानिस्‍तान की स्थिति क्‍या हो गई है वहां किस तरह का राज हो गया है महिलाओं का अधिकार नहीं है यह बहुत दुखद है। 

गौर हो कि यूपी के संभल से एसपी सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने मंगलवार को अफगानिस्तान में तालिबानी हुकुमत का स्वागत किया जिसकी तपिश का सामना उन्हें बुधवार को हुआ। यूपी पुलिस ने उनके बयान के आधार पर देशद्रोह का केस दर्ज किया लेकिन अब उनके सुर बदल गए हैं। 

शफीकुर रहमान बर्क पर केस दर्ज होने के बाद दी सफाई 

शफीकुर रहमान बर्क पर केस दर्ज होने के बाद उन्होंने सफाई भी दी है। बर्क कहते हैं कि तालिबान के समर्थन या भारत की आजादी की लड़ाई से तालिबान को नहीं जोड़ा, उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। वो भारत के नागरिक हैं, अफगानिस्तान के नहीं, लिहाजा उनका इस बात से लेना देना नहीं कि अफगानिस्तन में क्या हो रहा है, वो सरकार की नीति का समर्थन करते हैं। 

End of Article