Citizenship amendment bill: बहस के बीच राज्यसभा की ये है मौजूदा तस्वीर, बीजेपी की राह होगी आसान?

देश
रामानुज सिंह
Updated Dec 11, 2019 | 14:25 IST

नागरिकता संशोधन बिल 2019 पर राज्यसभा में चर्चा जारी है। राज्यसभा में वर्तमान में कुल 240 सांसद हैं। बिल पास कराने में बीजेपी की राह ऐसे आसान हो सकती है।

Citizenship amendment bill: बहस के बीच राज्यसभा की ये है मौजूदा तस्वीर, बीजेपी की राह होगी आसान?
Citizenship amendment bill: राज्यसभा में दलगत स्थिति  |  तस्वीर साभार: ANI

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को नागरिकता संशोधन बिल 2019 राज्यसभा में पेश किया। बिल पर चर्चा जारी है। अमित शाह ने बिल पेश करते हुए कहा कि भारत के मुसलमान देश के नागरिक थे, हैं और बने रहेंगे। देश के मुसलमानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बिल के पीछे वोटबैंक की राजनीति के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इसका ऐलान किया था। इस बाद कांग्रेस के आनंद शर्मा ने कहा कि किसी भी पार्टी का घोषणा पत्र संविधान से बड़ा नहीं होता है। धर्म के आधार पर कभी नागरिकता नहीं दी जा सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह बिल भारतीय संविधान की नींव पर हमला है, इससे देश की आत्मा आहत होती है। राज्यसभा में यह बिल पास होगा या नहीं। आगे जानते हैं दलगत स्थिति क्या है।

राज्यसभा में कुल 245 सांसद हैं। पांच पद खाली होने की वजह से यह संख्या 240 है। अब तक विपक्ष में करीब 108 सांसद है जिसमें सपा और शिवसेना के सांसद शामिल हैं। नागरिकता संशोधन बिल को पारित नहीं होने देने के लिए 121 सांसद सदस्यों को विरोध में वोट करना होगा। अगर शिवसेना वॉकआउट करती है तो CAB के खिलाफ सांसदों की संख्या गिरकर 105 हो जाएगी। यह तब हो जब कोई सांसद सदन से अनुपस्थित नहीं रहेगा। इससे नागरिकता संशोधन बिल 2019 आसानी से राज्यसभा में पास हो जाएगा। अगर शिवसेना समर्थन देती है तो सरकार के खाते में 122 सांसद होंगे। यह तस्वीर उस वक्त होगी जब राज्यसभा के सभी 240 सांसद वोटिंग में हिस्सा लेते हैं। अगर कुछ दल बहिष्कार करते हैं या गैरहाजिर होते हैं तो तस्वीर बदल सकती है। 

जानिए राज्यसभा में किस पार्टी के कितने सांसद:-

कांग्रेस- 46

टीएमसी- 13

सीपीएम- 5 

डीएमके - 5

सपा - 9

आरजेडी- 4

आम आदमी पार्टी- 3

बीएसपी- 4

जेडीएस- 1

टीडीपी- 2

शिवसेना- 3

एनसीपी- 4

पीडीपी- 2

सीपीआई- 1

केरल कांग्रेस- 1

आईयूएमएल- 1

नागा पीपुल्स फ्रंट- 1

एमडीएमके- 1

पीएमके- 1

स्वतंत्र (केटीएस) - 1

बीजेपी- 83 

बीजेडी- 7

एआईएडीएमके- 11

अकाली दल- 3 

जेडीयू - 6

वाईएसआर कांग्रेस- 2 

आरपीआई- 4 

चार नामित सदस्य
असोम गण परिषद के एक सांसद हैं, वह हमेशा सरकार के पक्ष में रही है लेकिन नॉर्थ ईस्ट के हालात को देखते हुए CAB के खिलाफ वोट कर सकती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर