Motihari Boat capsizes: बिहार के मोतिहारी में नाव पलटी, 22 लोग डूबे, 1 शव बरामद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2021, 02:08 PM IST

Bihar Boat Incident: बिहार के मोतिहारी में सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए है, बताया जा रहा है कि इस हादसे में 1 शव बरामद हुआ है, बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

Motihari Boat capsizes: बिहार के मोतिहारी में नाव पलटी, 22 लोग डूबे, 1 शव बरामद

बिहार के मोतिहारी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया, बताते हैं कि यहां नाव पलटने से 22 लोग डूब गए हैं, सिकहराना नदी में ये घटना घटी, जिसमें नाव पलटने से 22 लोगों के डूबने की खबर है मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अब तक 1 शव निकाला गया है। नाव पलटने की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है घटना की खबर फैलने के बाद से घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है।

मौके पर बचाव के कार्य किए जा रहे हैं, जिला प्रशासन पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद है, कहा ये भी जा रहा है कि ये हादसा नाव पर ज्यादा सवारी बैठने से हुआ है नाव की क्षमता कम थी यानी इसपर 12 लोगों के बैठने की जगह थी मगर उसकी जगह इसपर 22 से ज्यादा लोग सवार हो गए, जिसकी वजह से नाव बीच नदी में डूब गई।

रेस्क्यू टीम लोगों को निकालने में जुटी

 स्थानीय गोताखोर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं साथ ही रेस्क्यू टीम लोगों को निकालने में जुटी है, बताते हैं कि नाव चला रहा व्यक्ति तैर कर बाहर निकलने में कामयाब रहा पुलिस बल मौके पर मौजूद है साथ ही स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।

बचाए गए लोगों को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है अभी एक बच्ची का शव भी बरामद हुआ है।नाव पर सवार सभी लोग गोढिया हराज गांव के बताए जा रहे हैं जो रोजाना ही नाव पर सवार होकर नदी पार करते थे।
 
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा