Pratapgarh: फटे हुए कुर्ते के साथ जमीन पर लेटकर BJP विधायक का धरना, SP पर लगाया मारपीट का आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2021, 10:59 PM IST

BJP MLA Dheeraj Ojha: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से बीजेपी विधायक धीरज ओझा ने एसपी आकाश तोमर पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने जमीन पर लेटकर धरना दिया।

Pratapgarh: फटे हुए कुर्ते के साथ जमीन पर लेटकर BJP विधायक का धरना, SP पर लगाया मारपीट का आरोप

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से हैरान कर देने वाला और अजीब मामला सामने आया है। दरअसल, बीजेपी विधायक धीरज ओझा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जमीन पर लेटकर धरना दे रहे हैं। उनका कुर्ता फटा हुआ है और वो एसपी पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। बनियान पहने हुए जमीन पर लेटे विधायक कह रहे हैं, 'कप्तान ने मार दिया मुझको, प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने मार दिया मुझको, मुझको बहुत मारा।'

वो कहते हैं कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। मुझको कप्तान मरवा रहा है। ये बहुत खतरनाक आदमी आ गया है। ये मुझको मरवा देगा। एसपी का नाम आकाश तोमर है। वहीं ओझा रानीगंज सीट से विधायक हैं। पुलिस अधीक्षक पर आरोप है कि उन्होंने विधायक को गोली मारने की धमकी दी। 

बताया जाता है कि विधायक वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों के कारण उनके समर्थकों का नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है। इसे ही लेकर वो वहीं धरना देने लगे। तभी एसपी तोमर वहां पहुंचे। उन्होंने धरने को अनुचित बताया। इससे दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद विधायक ने बाहर निकलते हुए कहा कि उनके साथ मारपीट की गई।

End of Article