Begusarai Firing:आखिर हत्थे चढ़े बेगूसराय में 11 लोगों को गोली मारने वाले बदमाश, 40 KM और 40 मिनट तक बेखौफ फायरिंग 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 11:18 PM IST

Begusarai Firing miscreants arrrest: बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है मंगलवार को हुए गोलीकांड के 48 घंटे बाद आखिरकार बिहार पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

Begusarai Firing:आखिर हत्थे चढ़े बेगूसराय में 11 लोगों को गोली मारने वाले बदमाश, 40 KM और 40 मिनट तक बेखौफ फायरिंग 

Begusarai Firing Update: बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को हुए गोलीकांड के 48 घंटे बाद आखिरकार बिहार पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बेगूसराय जिले में नेशनल हाईवे संख्या 28 पर फुलवरिया, बछवाड़ा, तेघड़ा और चकिया थाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य नौ लोग घायल हो गए थे।

इस घटना में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की ओर से अलग-अलग स्थानों पर की गई गोलीबारी के सिलसिले में गश्त में चूक के आरोप में 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

बताते हैं कि गुरूवार की शाम को इस घटना के करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद बेगूसराय पुलिस ने गोलीबारी मामले में चार में से दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, दोनों से अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है, आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है जिससे मामले में और खुलासा होने की उम्मीद है।

बाइक सवार हमलावरों की अंधाधुंध फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत

गौर हो कि बेगूसराय में विभिन्न स्थानों पर बाइक सवार हमलावरों की अंधाधुंध फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य घायल हो गए। गौर हो कि बेगूसराय जिले में नेशनल हाईवे संख्या 28 पर फुलवरिया, बछवाड़ा, तेघड़ा और चकिया थाना क्षेत्रों में मोटरसाईकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने विभिन्‍न स्थानों पर गोलीबारी की, जिसमें बरौनी थाने के हाजीपुर के रहने वाले 31 साल के चन्दन कुमार की मौत हो गई थी जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए थे।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कही थी ये बात

वहीं इस मामले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि मैंने अधिकारियों को ऐसी घटनाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि हमने एक बैठक बुलाई है और इस घटना पर विस्तृत चर्चा की है। इस घटना की हर एंगल से जांच होनी चाहिए। कुछ दिन पहले, मैंने राज्य में कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक बैठक की थी। 

'मुख्यमंत्री राज्य में राजद नेताओं के दबाव में काम कर रहे हैं'

उधर इस मामले पर बेगूसराय से सांसद तथा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि बिहार में जब भी महागठबंधन सरकार आती है तो राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने लगती है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब जंगल राज को जनता राज करार दिया है, जो हास्यास्पद है। मुख्यमंत्री राज्य में राजद नेताओं के दबाव में काम कर रहे हैं।

End of Article