अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बताया- मुख्यमंत्री पद के लिए कौन होगा AAP का चेहरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2021, 08:51 PM IST

Arvind Kejriwal in Punjab: नेता अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा सिख समुदाय से होगा।

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बताया- मुख्यमंत्री पद के लिए कौन होगा AAP का चेहरा

अमृतसर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को घोषणा की कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा सिख समुदाय से होगा। केजरीवाल से जब पूछा गया कि 2022 के चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा तो उन्होंने कहा, 'इस संबंध में चर्चाएं जारी हैं। समय आने पर आपको इसकी जानकारी दी जाएगी।'

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता का राज्य के मौजूदा सत्तारूढ़ नेतृत्व से मोहभंग हो गया है और राज्य नए प्रकार का नेतृत्व तलाश रहा है। केजरीवाल पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी में शामिल कराने यहां आए थे। वह पंजाब के कोटकपुरा में 2015 में हुई पुलिस गोलीबारी की घटना की जांच कर रही एसआईटी के सदस्य रह चुके हैं। 

केजरीवाल, राघव चड्ढा व आप की राज्य इकाई के प्रमुख तथा सांसद भगवंत मान समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सिंह पार्टी में शामिल हुए। संवाददाता सम्मेलन के दौरान केजरीवाल से पूछा गया कि क्या आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा दलित समुदाय से हो सकता है तो उन्होंने जवाब दिया, 'पूरे पंजाब को उस पर गर्व होगा और वह सिख समुदाय से होगा।' 

सिद्धू पर ये बोले केजरीवाल

केजरीवाल से पूछा गया कि कुंवर विजय प्रताप कहां से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि इसका फैसला बाद में किया जाएगा। मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह से खफा चल रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू से बातचीत के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, 'सिद्धू कांग्रेस के नेता हैं। एक वरिष्ठ नेता हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। मुझे लगता है कि किसी नेता के बारे में बिना सोचे-समझे कोई बात नहीं की जानी चाहिये।' सिद्धू से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि अगर कुछ होता है तो सबसे पहले आपको पता चल जाएगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा