'दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है', विकास के एनकाउंटर पर अखिलेश यादव बोले  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2020, 09:08 AM IST

Akhilesh Yadav reacts on Vikas Dubey encounter: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास दुबे के एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर निशना साधा है।

'दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है', विकास के एनकाउंटर पर अखिलेश यादव बोले  
Photo Credit: PTI

कानपुर : कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद विपक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं पुलिस पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने अपने एक ट्वीट में कहा कि 'दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है'। सपा नेता ने विकास दुबे की पकड़े जाने पर भी राज्य सरकार पर सवाल उठाए थे। 

अखिलेश ने पूछा कि विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है या उसने सरेंडर किया है। इस बारे में सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। बता दें कि विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया।

गत दो जुलाई को बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद विकास और उसके गुर्गे फरार थे। इस दौरान यूपी पुलिस ने गुरुवार तक विकास के छह सहयोगियों को मुठभेड़ में मार गिराया। इस हत्याकांड के बाद यूपी पुलिस विकास की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की करीब 60 टीमें बनाई गई थीं और उसके सिर पर इनाम की राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपए कर दिया गया था। उज्जैन में पकड़े जाने से पहले विकास को हरियाणा के फरीदाबाद में देखे जाने की बात कही गई। उसके अगले दिन उसे उज्जैन में पाया गाय। इतने कम समय में उसके उज्जैन पहुंचने पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ASEAN देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाएगा भारत, युवाओं के लिए ‘डिफेंस यूथ ब्रिज’ का प्रस्ताव

ASEAN देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाएगा भारत, युवाओं के लिए ‘डिफेंस यूथ ब्रिज’ का प्रस्ताव

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस एक्टिव, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस एक्टिव, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

'वाराणसी की दोनों सीटें और नागपुर में क्यों हारी BJP, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत'...कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

'वाराणसी की दोनों सीटें और नागपुर में क्यों हारी BJP, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत'...कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने सहयोगी देशों को ईरान पर संभावित हमले के लिए तैयार रहने को कहा, राजा भैया को जान से मारने की धमकी...कांग्रेस बोली- प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति