Gujarat Assembly Elections: गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ेगी AIMIM, असदुद्दीन ओवैसी ने किया ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2022, 06:46 AM IST

Gujarat Assembly Elections: असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी AIMIM गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ओवैसी ने कहा कि हम गुजरात विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगे। 

Gujarat Assembly Elections: गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ेगी AIMIM, असदुद्दीन ओवैसी ने किया ऐलान

Gujarat Assembly Elections: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ओवैसी ने कहा कि अहमदाबाद और सूरत में नगर निगम चुनावों के बाद से एआईएमआईएम विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। गुजरात के भुज में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि हम गुजरात विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगे। 

गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ेगी AIMIM

ओवैसी ने कहा कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इसका सही फैसला एआईएमआईएम गुजरात के अध्यक्ष साबिर काबलीवाला लेंगे। हैदराबाद के सांसद ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के इरादे से गुजरात आए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उम्मीदवार भी भुज से खड़ा होगा। गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

 रांची में हुई सांप्रदायिक झड़पों को लेकर भी ओवैसी ने केंद्र पर साधा निशाना

वहीं ओवैसी ने रांची में हुई सांप्रदायिक झड़पों को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए ये सुनिश्चित करना जरूरी है कि कोई हिंसा न हो और इसे रोकना सरकार का कर्तव्य है। रांची में लोगों पर गोलीबारी हुई, ऐसा नहीं होना चाहिए था। इस तरह की टिप्पणियों के लिए नूपुर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और कानून अपना काम करेगा। हमें उनकी माफी की जरूरत नहीं है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने राज्य में सभी से भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा और पार्टी से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की हालिया विवादास्पद टिप्पणी को लेकर राजधानी रांची में हुई झड़पों के बीच आंदोलन से दूर रहने का आग्रह किया। रांची के कुछ हिस्सों में हुई हिंसा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगा दिया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ASEAN देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाएगा भारत, युवाओं के लिए ‘डिफेंस यूथ ब्रिज’ का प्रस्ताव

ASEAN देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाएगा भारत, युवाओं के लिए ‘डिफेंस यूथ ब्रिज’ का प्रस्ताव

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस एक्टिव, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस एक्टिव, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

'वाराणसी की दोनों सीटें और नागपुर में क्यों हारी BJP, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत'...कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

'वाराणसी की दोनों सीटें और नागपुर में क्यों हारी BJP, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत'...कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने सहयोगी देशों को ईरान पर संभावित हमले के लिए तैयार रहने को कहा, राजा भैया को जान से मारने की धमकी...कांग्रेस बोली- प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति