Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने कुछ ऐसे मनाया है अपना जन्मदिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 06:00 AM IST

Narendra Modi Birthday: साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबा मोदी से मिलने और अपना 64वां जन्मदिन मनाने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। इस मौके पर मां हीराबा ने अपने बेटे को आशीर्वाद दिया और उन्हें 5,001 रुपए उपहार में दिए थे।

Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने कुछ ऐसे मनाया है अपना जन्मदिन
Photo Credit: Twitter

Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है और वह 72 साल के हो गए हैं। हर साल प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए कुछ न कुछ खास करते हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद से उन्होंने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य से अपने जन्मदिन पर कभी ब्रेक नहीं लिया है। इस साल अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी नामीबिया से लाए गए  8 चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए समरकंद पहुंचे थे। आइए देखें कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से पीएम मोदी ने कैसे अपना जन्मदिन मनाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2014 का जन्मदिन

साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबा मोदी से मिलने और अपना 64वां जन्मदिन मनाने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। इस मौके पर मां हीराबा ने अपने बेटे को आशीर्वाद दिया और उन्हें 5,001 रुपए उपहार में दिए थे। अपने 64वें जन्मदिन पर उन्होंने अपने गृह राज्य गुजरात में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए एक विशेष रात्रिभोज का भी आयोजन किया था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2015 का जन्मदिन

अपने 65वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की स्वर्ण जयंती को चिह्नित करने के लिए एक सैन्य प्रदर्शनी का दौरा किया था। उस दिन उनके जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए 365 किलोग्राम के लड्डू का अनावरण किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2016 का जन्मदिन

साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से मां हीराबा से मिलने गांधीनगर गए और उनका आशीर्वाद लिया। इस बीच उन्होंने एक समारोह में भी भाग लिया था, जहां विकलांग व्यक्तियों को सहायता वितरित की गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2017 का जन्मदिन

अपने 67वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेगा सरदार सरोवर बांध परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया था। साथ ही उन्होंने भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह के आवास का भी दौरा किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2018 का जन्मदिन

अपने 68वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ एक दिन बिताया था। साथ ही प्रधानमंत्री ने बच्चों को सोलर लैंप, स्टेशनरी, स्कूल बैग और नोटबुक जैसे उपहार दिए। बाद में प्रधानमंत्री वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2019 का जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69वां जन्मदिन व्यस्त कार्यक्रम से भरा था। उस दिन वह अपनी मां का आशीर्वाद लेने के लिए घर पर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने सरदार सरोवर बांध का दौरा किया। इसके अलावा गुजरात के केवड़िया में बटरफ्लाई गार्डन में तितलियों को छोड़ा और पर्यटन के कामों का निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2020 का जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन के मौके पर पूरा देश कोरोनावायरस से लड़ रहा था। इस वजह से उनका जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाया गया। हालांकि बीजेपी ने 14 सितंबर से 20 सितंबर तक 'सेवा सप्ताह' का आयोजन किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2021 का जन्मदिन

अपने 71वें जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने ऑनलाइन मोड के माध्यम से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्र प्रमुखों की परिषद की 21 वीं बैठक में भाग लिया था।

End of Article