नई दिल्ली: महाराष्ट्र के यवतमाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 5 साल से कम उम्र के 12 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की जगह सैनेटाइजर पिला दिया। इसके बाद सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी सब ठीक हैं। एक हेल्थ वर्कर, डॉक्टर और आशा वर्कर पर इसके लिए कार्रवाई की गई है और ऐसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।
यवतमाल जिला परिषद के सीईओ श्रीकृष्ण पांचाल ने बताया, '5 साल से कम उम्र के 12 बच्चों को यवतमाल में पोलियो वैक्सीन के बजाय सैनिटाइजर की बूंदें दी गईं। वे अस्पताल में भर्ती थे और अब ठीक हैं। एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता को जांच के लिए निलंबित किया जाएगा।'
India News in Hindi (इंडिया न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें.