देश

चार प्रक्रियाओं के बाद कोई भी महिला बन सकती है पुरुष, पूरी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2023, 11:58 AM IST

sexual reassignment surgery: क्या कोई महिला, पुरुष बन सकती है। सामान्य तौर पर जवाब यही आएगा कि यह कैसे संभव हो सकता है। लेकिन मेडिकल साइंस के प्रगति के बाद इसके अवसर खुले हैं।

Image

महिला भी बन सकती है पुरुष

Sexual Reassignment Surgery: पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेतना भट्टाचार्य ने महिला से पुरुष बनने का फैसला किया है। कोई कैसे महिला से पुरुष बन सकता है इसके बारे में यहां विस्तार से जानकारी देंगे। महिला से पुरुष बनने में चार प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है जिसे मैसेक्टोमी हिस्ट्रेक्टोमी, वैजिनोक्टोमी और फैलोप्लास्टी के नाम से जानते हैं। मैसेक्टोमी में चेस्ट की सर्जरी हिस्ट्रेक्टोमी में यूटरस को, वैजिनोक्टोमी में वजाइना और फैलोप्लास्टी में पुरुष के प्राइवेट पार्ट को बनाया जाता है।

ये हैं खास चार प्रक्रिया

मैसेक्टोमी के तहत ब्रेस्ट टिश्यू को हटा दिया जाता है, सर्जन निपल्स की जगह को बदलता है। इसके बाद यूटरस, ओवरी या फैलोपियन ट्यूब को हटाया जाता है अगर मेन्सटुरेशन साइकल नहीं रुकता है। आंशिक हिस्ट्रेक्टोमी में सर्जन यूटरस को हटा देता है। टोटल हिस्ट्रेक्टोमी में सर्विक्स को भी हटा दिया जाता है। फैलोप्लास्टी में पेनिस या नियोपेनिस का निर्माण किया जाता है। इस दौरान वैजिनेक्टोमी के तहत वजाइना को हटाया जाता है। इसके जरिए नियोपेनिस में यूरेथ्रा को जगह दी जाती है जिसमें क्लिटोरिस के अगल बगल वाली लिगामेंट को शामिल किया जाता है। इस प्रक्रिया में करीब 2 से पांच घंटे का समय लगता है।

महिला से पुरुष सर्जरी का दृष्टिकोण सर्जरी के प्रकार, व्यक्ति के स्वास्थ्य और अन्य कारकों पर निर्भर करता है। अधिकांश लोग प्रक्रिया के बाद संतुष्टि की रिपोर्ट करते हैं।हालांकि जटिलता दर अपेक्षाकृत अधिक है, विशेषकर मूत्र स्वास्थ्य के संबंध में।इसलिए सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित करने के लिए एक योग्य प्लास्टिक सर्जन, मूत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ और मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर के साथ मिलकर काम करना महत्वपूर्ण है। रिकवरी के लिए दिशानिर्देशों का पालन करना और उसके बाद के प्रोसिजर में भी हिस्सा लेना जरूरी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article