विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 Updates: विशाखापत्तनम के योग कार्यक्रम में PM मोदी, बोले- योग का दायरा काफी बढ़ा, यह शांति के लिए जरूरी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 (Vishaw Yoga Diwas) PM Modi attend Antarrashtriy Yoga divas in Visakhapatnam in India Update: विशाखापत्तनम के समुद्र तट पर योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस समारोह में शामिल हुए हैं। उनके साथ आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी हैं। दुनिया इस साल 11वां योग दिवस मना रही है। पीएम मोदी के साथ योग करने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे हैं। यहां योग कार्यक्रम विशाखापत्तनम के आर के बीच से भोगापुरम तक 26 किलोमीटर लंबे गलियारे में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में तीन लाख से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 Updates: विशाखापत्तनम के योग कार्यक्रम में PM मोदी, बोले- योग का दायरा काफी बढ़ा, यह शांति के लिए जरूरी
-MP के CM ने मोहन यादव ने योग को संतोष और अहिंसा का मार्ग बताया
-बंगाल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों ने पार्कों एवं मैदानों में योगासन किए।
-उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि योग के शाश्वत ज्ञान ने लोगों को स्वास्थ्य और सद्भाव के साथ जोड़ने का काम किया है।
-दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे योग किया
-असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 'योग व्यक्ति को आध्यात्मिक पहलुओं को जोड़ता है'
- योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर के साथ हम सबको एक स्वस्थ मस्तिष्क भी उपलब्ध कराता है।
-पीएम मोदी ने लोगों के साथ कई तरह के योगासन किए
-पीएम ने कहा कि कई बीमारियों के इलाज में योग बहुत मददगार है
-योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने योग की जरूरत बताई
-पीएम मोदी के साथ योग करने के लिए लाखों की तादाद में लोग
-योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी पहुंचे हैं
-उधमपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना के साथ योग कर रहे हैं
-दिल्ली में राजनयिकों के साथ विदेश मंत्री जयशंकर का योग
-विशाखापत्तनम में पीएम मोदी की अगुवाई में लोग करेंगे योग
-दुनिया भर में जोश, उत्साह एवं उमंग के साथ किया जा रहा योग
Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: MP CM ने योग को संतोष और अहिंसा का मार्ग बताया
पश्चिम बंगाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: : दिल्ली की मुख्यमंत्री ने यमुना किनारे किया योग
विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates: 'योग व्यक्ति को आध्यात्मिक पहलुओं को जोड़ता है'
विश्व योग दिवस, Vishaw Yoga Diwas 2025 LIVE Updates:'योग स्वस्थ मस्तिष्क भी उपलब्ध कराता है'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर के साथ हम सबको एक स्वस्थ मस्तिष्क भी उपलब्ध कराता है। लखनऊ में शनिवार को राजभवन समेत प्रदेश भर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजभवन में प्रतिभागियों के साथ इस आयोजन में शामिल हुई, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सहभागिता की। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ पर विशेष योगाभ्यास सत्र प्रदेश भर में निर्धारित स्थानों पर सुबह छह बजे से ही शुरू हो गया।
