देश

अंकिता भंडारी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई आरोपी पुलकित आर्य की याचिका, जानिए क्या है पूरा मामला

अंकिता भंडारी रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी। अंकिता 8 सितंबर 2022 को लापता हो गई थी। अंकिता की 18 सितंबर 2022 को चीला नहर में धक्का देकर हत्या कर दी गई थी।

Image

अंकिता भंडारी हत्याकांड

Ankita Bhandari murder case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी पुलकित आर्य की याचिका ठुकरा दी है। आरोप ने केस कोटद्वार कोर्ट से ट्रांसफर करने की मांग की थी। याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अपराध बेहद गंभीर प्रकृति का है। ये मुकदमा जल्द से जल्द खत्म होना चाहिए। बता दें कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर में स्थित वनंतरा रिजॉर्ट में काम करने वाली अंकिता भंडारी की हत्या सितंबर 2022 में हुई थी।

वनंतरा रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी अंकिता

इस रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी। अंकिता 8 सितंबर 2022 को लापता हो गई थी। अंकिता की 18 सितंबर 2022 को चीला नहर में धक्का देकर हत्या कर दी गई थी और आरोपी था रिजॉर्ट का मालिक पुलकित आर्य। सात दिन बाद 24 सितंबर 2022 को अंकिता का शव चीला नहर से बरामद किया गया था। इस मामले में भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य पर रेप और हत्या के आरोप लगे थे। विनोद आर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इस मामले में सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता पर पुलकित की मदद का आरोप लगा था।

जांच के लिए एसआईटी का गठन

इस हत्याकांड ने जबदस्त तूल पकड़ा जिसके बाद धामी सरकार ने मामले गंभीरता को देखते हुए डीआईजी पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने जांच के बद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ अदालत में करीब 500 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई। जांच के दौरान 100 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जांच में सामने आया कि अंकिता ने रिजॉर्ट में आए मेहमानों को स्पेशल सर्विस देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पुलकित आर्य ने उसका यौन शोषण शुरू कर दिया था। इनकार किए जाने के बाद पुलकित ने उसकी हत्या की योजना बनाई और चीला नदी में धक्का देकर हत्या कर दी।

अंकिता के यौन शोषण की कोशिश

शुरू में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अंकिता ने अपने एक दोस्त को बताया था कि जिस रिजॉर्ट में वह काम करती थी, उसके मालिक पुलकित आर्य और मैनेजर सौरभ भास्कर उस पर ग्राहकों को 'विशेष सेवाएं' देने का दबाव बना रहे थे। दोनों उसका यौन शोषण करने की कोशिश करते थे। उसने व्हाट्सएप पर अपने दोस्त से कहा कि हालांकि वह गरीब है, लेकिन वह खुद को 10,000 रुपये में नहीं बेचेगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'नारी शक्ति के सशक्तिकरण का BJP-NDA का संकल्प अटल, देशहित सर्वोपरि' परिसीमन बिल पर सियासी संग्राम के बीच बोले पीएम मोदी

'नारी शक्ति के सशक्तिकरण का BJP-NDA का संकल्प अटल, देशहित सर्वोपरि' परिसीमन बिल पर सियासी संग्राम के बीच बोले पीएम मोदी

इधर विपक्षी नेता जा रहे एमके स्टालिन के घर, उधर अस्पताल के लिए निकले DMK प्रमुख, जानें क्या है मामला

इधर विपक्षी नेता जा रहे एमके स्टालिन के घर, उधर अस्पताल के लिए निकले DMK प्रमुख, जानें क्या है मामला

'देश के आगे कुछ नहीं, देश सर्वोपरि है...आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, संघ शताब्दी वर्ष में मोहन भागवत ने दिया संदेश

'देश के आगे कुछ नहीं, देश सर्वोपरि है...आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, संघ शताब्दी वर्ष में मोहन भागवत ने दिया संदेश

परिसीमन बिल: राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख ने कही बड़ी बात- 'इतिहास 'गद्दार' नहीं, 'वीरों' के रूप में याद रखेगा'

परिसीमन बिल: राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख ने कही बड़ी बात- 'इतिहास 'गद्दार' नहीं, 'वीरों' के रूप में याद रखेगा'

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'