देश

महाराष्ट्र के हिंगोली में आया 4.5 तीव्रता का भूकंप, 20 सेकेंड तक डोली धरती, दहशत में आए लोग

Image

हिंगोली में भूकंप के झटके

Earthquake in Hingoli: महाराष्ट्र के हिंगोली में आज सुबह 07:14 बजे रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है। जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हिंगोली में रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का हल्का भूकंप आया जिससे जिले और मराठवाड़ा-विदर्भ क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में लोग दहशत में आ गए।

केंद्र के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, बुधवार सुबह 7.14 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हिंगोली कलेक्टर जितेंद्र पापलकर ने एक बयान में कहा कि जिले के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं और इसका केंद्र कलमनुरी तालुका के रामेश्वर टांडा गांव में था।

नांदेड़, छत्रपति संभाजीनगर जैसे अन्य जिलों में भी करीब 20 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। कई लोग अचानक धरती और छत के पंखे हिलने से घबरा गए और कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप करीब 20 सेकंड तक रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article