देश

पंजाब में मतदाता सूचियों के SIR को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक,बीजेपी को छोड़कर सभी दलों को SIR पर संशय

पंजाब में SIR का ऐलान होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। SIR के ऐलान के साथ ही पंजाब की मुख्य राजनीतिक पार्टियों जिसमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल शामिल है उन्होंने SIR की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Image

पंजाब में मतदाता सूचियों के SIR को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक,बीजेपी को छोड़कर सभी दलों को SIR पर संशय

पंजाब में SIR का ऐलान होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। SIR के ऐलान के साथ ही पंजाब की मुख्य राजनीतिक पार्टियों जिसमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल शामिल है उन्होंने SIR की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं और कहा है कि जिस तरह से इस पूरी प्रक्रिया को लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में विपक्ष के द्वारा उठाए गए मुद्दों का चुनाव आयोग ने सही से समाधान नहीं किया कुछ वैसी ही स्थित पंजाब में ना बने जिसे लेकर आज पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी आनंदिता मित्रा ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई।

जिसमें अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों ने SIR के मुद्दे पर अपनी आशंकाओं के बारे में चुनाव आयोग को बताया और चुनाव आयोग की तरफ से भरोसा दिया गया कि SIR प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक पार्टियों की तमाम आशंकाओं का हर संभव जवाब चुनाव आयोग के द्वारा दिया जाएगा।

शिरोमणि अकाली दल दलजीत चीमा पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रवक्ता हमें SIR की प्रक्रिया से कोई ऐतराज नहीं है लेकिन हमें उसमें वोटरों के नाम जोड़े जाने और नाम काटे जाने की प्रक्रिया को लेकर कई तरह के संदेह हैं जिसे लेकर हमने चुनाव आयोग से बात की है और चुनाव आयोग ने भी भरोसा दिया है कि जो भी नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जाएंगे या काटे जाएंगे उनकी एक अलग लिस्ट बनाकर तमाम राजनीतिक पार्टियों के साथ शेयर की जाएगी ताकि अगर किसी तरह का विवाद हो तो उसे निपटाया जा सके।

लेकिन सही लोग वोट करें और जिनके वोट गलत बने हैं उनके नाम लिस्ट से बाहर हो इसके हम साथ हैं लेकिन इसके बावजूद भी अगर पश्चिम बंगाल की तरह कोई ज्यादती पंजाब में करने का प्रयास किया गया तो हम धरना लगाएंगे।

कांग्रेस नेता अमर सिंह ने कहा पश्चिम बंगाल में जो कुछ हुआ वो सब आपके सामने है कुछ ऐसा पंजाब में ना हो इसे लेकर हमने अपनी चिंता प्रकट की है और चुनाव आयोग ने हमें भरोसा दिया है की वोटर लिस्ट में जो भी नाम काटे जाएंगे या फिर शामिल किए जाएंगे उनकी अलग-अलग लिस्ट तमाम राजनीतिक पार्टियों को सौंप जाएंगी। तमाम राजनीतिक पार्टियों ने भी इसी तरह की आशंकाएं जाहिर की है जिसे लेकर पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा है कि वो केंद्रीय चुनाव आयोग से बात करके तमाम मुद्दों पर सही जानकारी जल्द ही मुहैया कराएंगी।

बीजेपी नेता एन के वर्मा ने कहा SIR के लिए एक प्रॉपर सिस्टम और नियमावली बनाई गई है और इसी के तहत ये पूरी प्रक्रिया हो रही है लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता जो आरोप लगा रहे हैं वो बेवजह के हैं। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और वो अपने हिसाब से ही इस पूरी SIR की प्रक्रिया को पूरा कर रही है।

वहीं पंजाब आम आदमी पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा हमें SIR की प्रक्रिया से कोई ऐतराज नहीं है हमें इस प्रक्रिया में वोटर लिस्ट में एक साथ कई नाम काटे जाने या जोड़े जाने को लेकर ऐतराज है और यही बात हम चुनाव आयोग से भी करेंगे पश्चिम बंगाल में भी पूरी सरकारी मशीनरी राज्य सरकार की थी लेकिन इसके बावजूद चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में एक विशेष राजनीतिक पार्टी के मुताबिक वोट काटने और जोड़ने में कामयाब रहा इसी बात को लेकर हमें ऐतराज है और हम नहीं चाहते कि पंजाब में भी ऐसा हो। सही लोग वोट करें और जिनके नाम वोटर लिस्ट में गलत है उनके नाम हटाए जाएं ये हम भी चाहते हैं लेकिन इसकी प्रक्रिया सही होनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 20... और देखें

End of Article