देश

9 Years of Modi Govt : अमित शाह ने भ्रष्‍टाचार पर स्‍टालिन को घेरा, कहा- 'करुणानिधि परिवार की तीन पीढ़ियां...'

Amit Shah in Tamilnadu : गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु के वेल्लोर में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। बता दें कि, शाह के तमिलनाडु दौरे को अगले लोकसभा चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Image

अमित शाह।

Photo : BCCL

Amit Shah in Tamilnadu : मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता सभी राज्‍यों में विकास कार्यों प्रचार - प्रसार कर रहे हैं। इसी क्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार तमिलनाडु पहुंचे। यहां पर उन्‍होंने कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये दोनों ही दल अपने कार्यकाल में भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त थे। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में देश का मान बढ़ा है और प्रधानमंत्री ने देश को वैश्विक पटल पर खड़ा किया है। केंद्रीय मंत्री रविवार दोपहर वेल्लोर पहुंचे। इससे पहले अप्रैल में, केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने कहा था कि बीजेपी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले दक्षिण चेन्नई सहित तमिलनाडु के नौ निर्वाचन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। बता दें कि, शाह के तमिलनाडु दौरे को अगले लोकसभा चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

शाह ने घोटालों का कच्‍चा चिट्ठा खोला

गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु के वेल्लोर में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। यहां पर उन्‍होंने कहा कि, 'तमिलनाडु में 10 साल तक कांग्रेस-डीएमके सरकार रही। उनकी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी और 12,000 करोड़ के घोटाले किए, लेकिन 9 साल में मोदी जी की सरकार पर किसी ने भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगाया। बल्कि मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने दुनिया के सामने भारत का कद बढ़ाया और बढ़ाया है। हमारी सरकार ने देश को भी ऊंचा किया है।'

2G, 3G और 4G की बताई नई परिभाषा

शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर परोक्ष रूप से हमला किया। उन्होंने दावा किया कि डीएमके के संरक्षक एम करुणानिधि के परिवार की तीन पीढ़ियां भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कांग्रेस और DMK 2G, 3G और 4G पार्टियां हैं। वे बोले कि, यहां पर उनका आशय 2G घोटाले से नहीं था। बल्कि उन्‍होंने कहा कि, मारन परिवार 2G के रूप में 2 पीढ़ियों का है, मुरासोली परिवार के सभी भ्रष्ट थे। करुणानिधि परिवार 3G है क्योंकि तीन 3 पीढ़ियां भ्रष्टाचार में शामिल थीं। गांधी परिवार 4G है, जिसमें राहुल गांधी चौथी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो कई दशकों तक देश पर शासन करने का लाभ उठा रहे हैं।

मदुरै एम्‍स पर उठाए सवाल

अमित शाह ने बताया कि, हाल ही में, पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया। चोल साम्राज्य के सेंगोल को सभी परंपराओं का पालन करते हुए नए संसद भवन में स्थापित किया गया था। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने सवाल किया कि 18 साल तक डीएमके यूपीए (केंद्र की सरकार) का हिस्सा थी। उन्हें इस बात पर सफाई देने की जरूरत है कि इतने सालों में वे मदुरै में एम्स क्यों नहीं बना पाए ?

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस