देश

विपक्षी दलों की बैठक से बाद पहली बार पटना पहुंचे अमित शाह, लखीसराय में मेगा रैली को करेंगे संबोधित

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 29, 2023, 03:45 PM IST

Amit Shah Bihar Visit: पटना में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक के बाद पहली बार बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर हैं। वह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लखीसराय में एक मेगा रैली को संबोधित करने जा रहे हैं।

Image

बिहार दौरे पर अमित शाह

Photo : ANI

Amit Shah Bihar Visit: विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक के बाद पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। शाह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लखीसराय में एक मेगा रैली को संबोधित करेंगे। यह जदयू अध्यक्ष और लोकसभा सांसद ललन सिंह का गृह क्षेत्र है। एएनआई से बात करते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि रैली के बाद शाह राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के आवास पर जाएंगे जहां लोकसभा कोर कमेटी की बैठक होगी। मंत्री ने आगे कहा कि अमित शाह पटना से हेलॉकॉप्टर द्वारा से लखीसराय जा रहे है। गौर हो कि नौ महीनों में अमित शाह की बिहार की यह 5वीं यात्रा है क्योंकि अगस्त 2022 में नीतीश कुमार द्वारा बीजेपी के साथ संबंध तोड़ने के बाद उनकी पार्टी राज्य की सत्ता से बाहर हो गई थी, जिससे राज्य में एनडीए सरकार समाप्त हो गई थी।

अशोक धाम मंदिर में करेंगे पूजा, मंदिर के ट्रस्टियों से मिलेंगे

राय ने कहा कि वह ऐतिहासिक अशोक धाम मंदिर में पूजा करेंगे और पार्टी के 'संपर्क से समर्थन' अभियान के तहत मंदिर के ट्रस्टियों से मुलाकात करेंगे। फिर गृह मंत्री सीधे गांधी मैदान रैली स्थल पहुंचेंगे जहां मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने को लेकर एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। राय ने आगे कहा कि यह राज्य की उनकी पिछली यात्राओं की तरह एक ऐतिहासिक यात्रा होने जा रही है।

अमित शाह को सुनने आएंगे लाखों लोग

उन्होंने कहा कि अमित शाह का हर बिहार दौरा ऐतिहासिक और सफल रहा है। इस बार भी ऐसा ही होने जा रहा है और अमित भाई को सुनने के लिए लाखों लोग रैली में शामिल होंगे। अमित शाह की रैली के लिए बीजेपी न सिर्फ तैयारी कर रही है बल्कि मुंगेर की जनता भी उतने ही उत्साह से महारैली की तैयारी में जुटी हुई है। 2024 में नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए मुंगेर के लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article