देश

Chhattisgarh : अमेरा कोल खदान एक्सटेंशन पर बवाल, आपस में भिड़े पुलिस-ग्रामीण, भारी पुलिसबल तैनात

ग्रामीणों की नाराजगी एवं तेवर को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस ने एहतियातन आंसू गैस के गोले मंगाए। पुलिस के अधिकारियों सहित एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मौके पर मौजूद हैं। हालात पर काबू पाने पुलिस जद्दोजहद कर रही है। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया।

Image

अमेरा कोल खदान के पास पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

Amera Coal Mine News: अंबिकापुर में अमेरा कोल खदान के एक्सटेंशन को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच बुधवार को झड़प हो गई। रिपोर्टों के मुताबिक खदान के एक्सटेंशन को लेकर नाराज ग्रामीणों ने लाठी, डंडे, गुलेल और कुल्हाड़ी से पुलिस बल पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के इस हमले में लगभग 40 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। आंदोलन रत कुछ ग्रामीणों के भी घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद अमेरा कोल माइंस में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालात को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया है।

पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े

ग्रामीणों की नाराजगी एवं तेवर को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस ने एहतियातन आंसू गैस के गोले मंगाए। पुलिस के अधिकारियों सहित एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मौके पर मौजूद हैं। हालात पर काबू पाने पुलिस जद्दोजहद कर रही है। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके जवाब में पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए ग्रामीणों को पीछे धकेला। इस संघर्ष में पुलिस कर्मी और ग्रामीण दोनों घायल हुए।

जमीन देने के लिए तैयार नहीं ग्रामीण

बता दें कि अमेरा कोल माइंस एक्सटेंशन को लेकर ग्रामीण कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन संघर्ष होने के बाद यहां हालात तनावपूर्ण बन गए हैं। SECL के अमेरा कोल खदान के विस्तार के लिए परसोढ़ी गांव की जमीनें वर्ष 2001 में अधिग्रहित की गई हैं। ग्रामीण इस खदान के विस्तार का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण कोल माइंस के लिए अपनी जमीन देने को तैयार नहीं है। बुधवार दोपहर प्रदर्शन शुरू होते ही ग्रामीणों ने नारे लगाते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की. पुलिस ने रोकने के लिए लाठी भांजी, तो क्रोधित ग्रामीणों ने पत्थर बरसाए. पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर प्रदर्शनकारियों को पीछे खदेड़ा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article