देश

हलक में अटक गई 40 लोगों की जान! Alliance Air फ्लाइट की दिल्ली में अचानक क्यों हुई इमरजेंसी लैंडिंग?

प्रयागराज से दिल्ली आ रहे अलायंस एयर के ATR 72-600 विमान को इंजन में खराबी आने के बाद शुक्रवार दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में करीब 40 लोग सवार थे। फ्लाइटरडार24 के अनुसार, विमान ने करीब 2:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। एयरलाइन की ओर से फिलहाल इस घटना पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

Image

लखनऊ-दम्माम IndiGo फ्लाइट में ‘Bomb’ की पर्ची से हड़कंप, अहमदाबाद में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग।

अलायंस एयर का एक विमान इंजन में खराबी आने के बाद शुक्रवार अपराह्न आपात स्थिति में दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। विमान में करीब 40 लोग सवार थे। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

सूत्र ने कहा कि हवाई अड्डे पर विमान सुरक्षित रूप से उतरा। एयरलाइन कंपनी प्रयागराज से राष्ट्रीय राजधानी के लिए एटीआर 72-600 विमान से उड़ान संख्या 9आई 698 का संचालन कर रही थी। यह दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप विमान है।

सूत्र ने बताया कि विमान में करीब 40 लोग सवार थे और एक इंजन के काम करना बंद कर देने के कारण उसने आपात लैंडिंग की। उड़ान की जानकारी देने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के अनुसार, विमान अपराह्न करीब दो बजकर 15 मिनट पर दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। अलायंस एयर की ओर से इस मामले में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

लखनऊ-सऊदी इंडिगो फ्लाइट में 'बम' की धमकी से मचा हड़कंप

इससे पहले लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान में बम होने की सूचना मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए फ्लाइट को तुरंत गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ा गया। इसके बाद विमान को शाम के समय आपात स्थिति में सुरक्षित लैंड कराया गया।

एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक, घटना इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E97 में हुई। उड़ान के दौरान एक क्रू मेंबर की नजर एक कागज के टुकड़े पर पड़ी, जिस पर अंग्रेजी में साफ तौर पर ‘Bomb’ लिखा हुआ था। संदिग्ध पर्ची मिलते ही क्रू मेंबर ने तत्काल पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद विमान की दिशा अहमदाबाद की ओर मोड़ दी गई। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पायलट ने निकटतम एयरपोर्ट यानी अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान ने शाम करीब 5:45 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article