देश

Kangana Ranaut: 'तीनों कृषि कानून वापस लाए जाने चाहिए...', बोलीं कंगना रनौत, कांग्रेस ने किया पलटवार-Video

भारतीय जनता पार्टी की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने वापस लिए जा चुके तीन कृषि कानूनों पर बयान दिया है।

Image

कंगना का एक वीडियो वायरल हो रहा है

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  1. हिमाचल की मंडी सीट से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बयान को लेकर चर्चा में
  2. भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना का एक वीडियो वायरल हो रहा है
  3. जिसमें वो वापस लिए जा चुके कृषि कानूनों को फिर से लागू करने की बात कर रही हैं

हिमाचल की मंडी सीट से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं उन्होंने तीन कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताते हुए फिर से लागू करने की डिमांड की है गौर हो कि कंगना अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहुंची थीं, यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और बीजेपी के सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया था।

वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन तीन काले किसान विरोधी कानूनों की मुखालिफत करते 750 से ज्यादा किसान शहीद हो गए। उनको दोबारा से लाने की कोशिश की जा रही है। हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। सबसे पहला जवाब हरियाणा देगा।

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि किसानों पर लादे गए 3 काले कानून वापस लाने चाहिए, बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने ये बात कही। देश के 750 से ज्यादा किसान शहीद हुए, तब जाकर मोदी सरकार की नींद टूटी और ये काले कानून वापस हुए। अब बीजेपी के सांसद फिर से इन कानून की वापसी का प्लान बना रहे हैं। कांग्रेस किसानों के साथ है, इन काले कानून की वापसी अब कभी नहीं होगी, चाहे नरेंद्र मोदी और उनके सांसद जितना जोर लगा लें।

गौर हो कि कंगना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे वापस लिए जा चुके कृषि कानूनों को फिर से लागू करने की बात करते दिखाई दे रही हैं वीडियो में मंडी सीट से सांसद कंगना विवादों में घिरे कृषि कानूनों पर बोलती नजर आ रही हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें