देश

अक्षरा सिंह को 2 साल पुराने मामले में कोर्ट ने भेजा समन, एक्ट्रेस पर लगा है धोखाधड़ी का आरोप

Akshara Singh Controversy: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह 2 साल पुराने एक मामले में फंसती नजर आ रही हैं। बेगूसराय कोर्ट ने उन्हें नोटिस भेजा है और प्रत्यक्ष रूप से उन्हें हाजिर होने का निर्देश दिया है।

Image

अक्षरा सिंह को कोर्ट ने भेजा समन

Photo : Twitter

Akshara Singh Controversy: भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। एक्टिंग और अपने गीतों से दर्शकों के दिलों पर जादू चलाने वाली अक्षरा अब नई मुश्किल में फंस चुकी हैं। धोखाधड़ी के एक मामले में बेगूसराय कोर्ट ने उन्हें समन भेजा है। दरअसल, अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की उन कलाकारों में से हैं जो चंद घंटों के शो के लिए लाखों रुपए की फीस लेती हैं। साल 2023 में बिहार के समस्तीपुर में दुर्गा पूजा समारोह में उन्हें परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। आयोजकों ने उन्हें पांच लाख रुपए भी दिए थे। उन्हें तीन घंटे की प्रस्तुति देनी थी, लेकिन वह आधे घंटे बाद ही कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। अभिनेत्री इस बात से नाराज थीं कि दर्शकों ने उन पर पैसे फेंके। हालांकि, आयोजकों ने उन्हें समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अभिनेत्री ने आयोजकों की एक न सुनी और कार्यक्रम स्थल से चली गईं। इसके बाद जब आयोजकों द्वारा अभिनेत्री से पैसे वापस लेने की बात की गई तो उन्होंने बकाया लौटाने से मना कर दिया।

कोर्ट ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह और उनके पिता को जारी किया समन

अधिवक्ता प्रमोद कुमार ने कहा कि बेगूसराय के लोक गायक शिवेश मिश्रा ने 2023 में बेगूसराय कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए अभिनेत्री अक्षरा सिंह और उनके पिता को समन जारी किया है। वकील ने बताया कि शिवेश मिश्रा ने समस्तीपुर में साल 2023 में दुर्गा पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें अक्षरा को बुलाया गया था। अक्षरा तीन घंटे की प्रस्तुति देने की बजाय कार्यक्रम स्थल से आधे घंटे में ही चली गईं। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री के अचानक जाने से आयोजकों को काफी नुकसान हुआ। उन्होंने नुकसान की भरपाई करने के लिए अक्षरा सिंह से संपर्क साधा। लेकिन, अभिनेत्री ने पैसे लौटाने से मना कर दिया। अब अदालत ने उन्हें समन भेजा है। वकील के अनुसार, अभिनेत्री पर सीधे तौर पर धोखाधड़ी का मामला बना है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article