देश

अखिलेश यादव का Facebook अकाउंट हुआ सस्पेंड! भड़की समाजवादी पार्टी

अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि इसे लेकर मेटा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Image

अखिलेश यादव का फेसबुक सस्पेंड (फोटो- PTI)

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड हो गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट नहीं खुल रहा है और समाजवादी पार्टी के नेता इसके सस्पेंड होने का दावा कर रहे हैं।

सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने ट्वीट कर कहा- फेसबुक ने आज अपनी सभी हदें पार करने की हिम्मत की है — बिना किसी चेतावनी या नोटिस के अखिलेश यादव जी के ऑफिसियल पेज को निलंबित कर दिया है। ये कोई साधारण खाता नहीं है — उसने भारतीय लोकतंत्र और करोड़ो लोगो की आवाज अखिलेश यादव जी की आवाज को दबाने का कुत्सित प्रयास किया है! फेसबुक को अपनी सीमाओं को याद रखना चाहिए - वह लोकतंत्र को चुप नहीं करा सकता। समाजवादियों फेसबुक को होश में लाने का समय आ गया है! ऐसा अहंकार बर्दास्त नहीं किया जाएगा।"

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने “एक्स” पोस्ट किया, “देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के फेसबुक खाते को निलंबित करना लोकतंत्र पर हमला है।” चांद ने लिखा, “भाजपा की सरकार ने देश मे अघोषित आपातकाल लगा रखा है, जहां विरोध मे उठने वाली हर आवाज़ को भाजपा दबा देना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी।”

सूत्रों के अनुसार, 80 लाख से ज़्यादा ‘फ़ॉलोअर्स’ वाले यादव के फेसबुक खाते को शुक्रवार शाम लगभग छह बजे निलंबित कर दिया गया। सपा प्रमुख इस पेज का इस्तेमाल नियमित रूप से अपने विचार साझा करने, सरकार की कमियों को उजागर करने और समर्थकों से जुड़ने के लिए करते थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article