देश

Lok Sabha Election 2024 के लिए अखिलेश का बड़ा ऐलान, UP की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 4, 2023, 10:50 PM IST

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूपी में समाजवादी पार्टी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के इस ऐलान से साफ हो गया है कि समाजवादी पार्टी 2024 के चुनाव में पूरी ताकत से मैदान में उतरने वाली है। इसमें सपा के सहयोगी दलों की भूमिका भी अहम ही रहेगी।

Image

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

Photo : Twitter

Lok Sabha Election 2024: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिशन 2024 को लेकर शनिवार को बडी घोषणा की है। सपा प्रमुख ने कहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी गठबंधन के सहयोगियों के साथ सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

क्या कहा अखिलेश ने

आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने मोदी-योगी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के पास महंगाई, बेरोजगारी और चरमराते स्वास्थ्य ढांचे पर विपक्ष के सवालों का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन के साथ 2024 में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बुलडोजर नीति पर हमला

मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने राज्य सरकार की 'बुलडोजर नीति' की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश को बुलडोजर नीति से नहीं बल्कि संविधान से चलना चाहिए। अखिलेश ने इस मौके पर जाति आधारित जनगणना की अपनी मांग को दोहराया।

लोगों से अपील

इस दौरान सपा प्रमुख ने युवाओं से 2024 में भाजपा को सबक सिखाने की अपील भी की। उन्होंने कहा- "यूपी में सपा की सरकार होती तो आजमगढ़ में अंतरराष्ट्रीय मैच होता। सरकार आजमगढ़ में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बारे में बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, लेकिन बजट में इसका कोई उल्लेख नहीं है।"

मैनपुरी पर घेरा

आगे अखिलेश यादव ने मैनपुरी में मिली बीजेपी की हार को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी हार के कारणों का आकलन नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी मैनपुरी में चुनाव इसलिए हारी क्योंकि वह रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में सक्षम नहीं होने के साथ-साथ महंगाई को नियंत्रित करने में विफल रही।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article