देश

वोट नहीं, तो फंड नहीं... महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले डिप्टी CM अजित पवार के बयान पर मचा घमासान

Malegaon Controversial Statement: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने मालेगांव में एक ऐसा बयान दिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, एक सभा के दौरान कहा है कि अगर वे उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनेंगे तो वह सुनिश्चित करेंगे कि शहर के लिए धन की कोई कमी न हो।

Image

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बयान पर मचा घमासान।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

Malegaon Controversial Statement: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे जिले के मालेगांव में मतदाताओं से कहा है कि अगर वे उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनेंगे तो वह सुनिश्चित करेंगे कि शहर के लिए धन की कोई कमी न हो।

पवार ने साथ ही कहा कि लेकिन यदि मतदाता उनके उम्मीदवारों को अस्वीकार करते हैं तो वह (पवार) भी धन मुहैया नहीं कराएंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष पवार ने शुक्रवार को बारामती तहसील में मालेगांव नगर पंचायत के चुनाव के लिए प्रचार करने के दौरान यह बात कही। पवार भाजपा-राकांपा-शिवसेना की गठबंधन सरकार में वित्त मंत्रालय संभाल रहे हैं।

आपके पास वोट हैं, मेरे पास विकास कार्य के लिए पैसा: अजित पवार

उपमुख्यमंत्री ने मतदाताओं से कहा, ‘‘अगर आप राकांपा के सभी 18 उम्मीदवारों को चुनते हैं, तो मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि धन की कोई कमी न हो। अगर आप सभी 18 उम्मीदवारों को चुनते हैं, तो मैं अपना वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। लेकिन, अगर आप मना करोगे तो मैं भी मना कर दूंगा। आपके पास वोट हैं, मेरे पास विकास कार्य के लिए पैसा है।’’

शिवेसना यूबीटी ने की टिप्पणी

इस टिप्पणी की विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है। शिवसेना (उबाठा) के नेता अंबादास दानवे ने अजित पवार पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है।

दानवे ने सवाल किया, ‘‘ यह धनराशि आम लोगों द्वारा दिए गए करों से दी जाती है, न कि अजित पवार के घर से। यदि पवार जैसे नेता मतदाताओं को धमका रहे हैं तो निर्वाचन आयोग क्या कर रहा है?’’

नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होने हैं। अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित पैनल ने मालेगांव में गठबंधन किया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!