देश

एयर मार्शल संदीप सिंह बने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सैन्य सलाहकार, NSA अजित डोभाल का करेंगे सहयोग

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 20, 2023, 06:37 PM IST

वायु सेना के पूर्व उप प्रमुख और लड़ाकू पायलट एयर मार्शल संदीप सिंह (Air Marshal Sandeep Singh) को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सैन्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। इनसे पहले जनरल अनिल चौहान एनएससीएस के सैन्य सलाहकार थे।

Image

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के नए सैन्य सलाहकार एयर मार्शल संदीप सिंह

Photo : ANI

भारतीय वायु सेना के पूर्व वाइस चीफ एयर मार्शल संदीप सिंह (Air Marshal Sandeep Singh) 24 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) के सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभालेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को सहयोग करेंगे। वह जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिन्हें पिछले साल अक्टूबर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया था। एनएससीएस के एक अधिकारी ने कहा कि एयर मार्शल सिंह (रिटायर) को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में नए सैन्य सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। सिंह करीब चार दशकों के सैन्य करियर के बाद 31 जनवरी, 2023 को वायु सेना के वाइस चीफ पद से रिटायर हुए।

कौन हैं एयर मार्शल संदीप सिंह?

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में नए सैन्य सलाहकार के तौर पर नियुक्त किए गए नेशनल डिफेंस एकेडमी के पूर्व छात्र संदीप सिंह को दिसंबर 1983 में एक लड़ाकू विमान के पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना में नियुक्त किया गया था। उन्होंने कई विमान उड़ाए हैं, और Su-30 MKI, MiG-29, MiG-21, AN-32, एवरो, जगुआर और मिराज 2000 पर करीब 4,900 घंटे के परिचालन और टेस्ट उड़ान का अनुभव है। उन्होंने भारत में Su-30 MKI विमान को शामिल करने, उत्पादन और शस्त्रीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कई महत्वपूर्ण फील्ड असाइनमेंट पर कर चुक हैं काम

एयर मार्शल संदीप सिंह ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण फील्ड असाइनमेंट किए जिनमें मॉस्को में एसयू-30 प्रोजेक्ट टीम के प्रोजेक्ट टेस्ट पायलट, फ्रंटलाइन एसयू-30एमकेआई स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर, एएसटीई में चीफ टेस्ट पायलट, दो फ्लाइंग बेस के कमांडर, असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (प्लान), कमांडेंट एएसटीई, पूर्वी वायु कमान के वरिष्ठ वायु सेना अधिकारी और वायु सेना के उप प्रमुख शामिल हैं। वीसीएएस का पद संभालने से पहले वे दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ