देश

दिल्ली से उड़ान भरते ही Air India के प्लेन का इंजन हुआ खराब, कराई गई IGI पर इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI-887 (Boeing 777-300ER) को टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन नंबर 2 में ऑयल प्रेशर जीरो हो जाने के कारण आपात स्थिति में दिल्ली वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट क्रू ने मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित उतार लिया।

Image

एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग (फाइल फोटो- PTI)

दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की बोइंग 777-300ER विमान (VT-ALS), फ्लाइट AI-887 को टेकऑफ के तुरंत बाद तकनीकी समस्या के कारण आपात स्थिति में दिल्ली वापस लौटना पड़ा। विमान में इंजन नंबर 2 में ऑयल प्रेशर क्रिटिकल रूप से लो पाया गया, जिसके बाद इसे तुरंत वापस मोड़ने का फैसला लिया गया।

DGCA ने क्या कहा

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, समस्या फ्लैप रिट्रैक्शन के दौरान सामने आई, जब दाहिने इंजन में ऑयल प्रेशर पहले कम हुआ और फिर शून्य पर पहुंच गया। उड़ान दल ने तुरंत स्टैंडर्ड सेफ्टी प्रोसीजर अपनाते हुए विमान को सुरक्षित रूप से वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार दिया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई और सभी यात्री व क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। विमान की तकनीकी जांच और सुधार कार्य जारी है। DGCA ने यह भी बताया कि पिछले मेंटेनेंस रिकॉर्ड में ऑयल खपत से जुड़ी कोई असामान्यता दर्ज नहीं मिली है। घटना की आगे जांच की जा रही है।

एयर इंडिया ने क्या कहा

एयर इंडिया प्रवक्ता ने इस घटना को लेकर कहा, "स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत, 22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट AI887 के क्रू ने टेक्निकल दिक्कत के कारण टेक-ऑफ के तुरंत बाद दिल्ली लौटने का फैसला किया। विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया है। यात्रियों और क्रू सुरक्षित हैं। एयर इंडिया इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हुई असुविधा के लिए माफी मांगती है। विमान की जरूरी जांच की जा रही है। दिल्ली में हमारी ग्राउंड टीम यात्रियों को तुरंत मदद दे रही है और उन्हें जल्द ही उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। एयर इंडिया में, हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" -

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article