देश

Air India: दिल्ली से अमेरिका जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट रूस डायवर्ट, यात्रियों की जान हलक में हटकी; जानें वजह

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 6, 2023, 06:44 PM IST

Air India: मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया के विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। एयरलाइन के अधिकारियों ने कहा कि विमान मगादान में सुरक्षित उतर गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Image

एयर इंडिया का विमान रूस में डायवर्ट

Photo : BCCL

Air India: भारत से अमेरिका जा रहा एयर इंडिया के एक विमान को रूस में उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है। एयर इंडिया का यह विमान दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहा था, तभी उसे रूस डायवर्ट कर दिया गया। इस विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे।

क्यों हुआ डायवर्ट

मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया के विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। एयरलाइन के अधिकारियों ने कहा कि विमान मगादान में सुरक्षित उतर गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

क्या कहा एयरलाइन ने

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा- "दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की उड़ान एआई173 में एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। 216 यात्रियों और 16 चालक दल वाले विमान को डायवर्ट किया गया और रूस के मगदान हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतारा गया।"

वैकल्पिक व्यवस्था में जुटी एयर इंडिया

प्रवक्ता ने आगे कहा कि यात्रियों को एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्हें जल्द से जल्द सैन फ्रांसिस्को भेजने के लिए वैकल्पिक विकल्प प्रदान किए जाएंगे। विमान की जांच चल रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article