देश

उड़ानों पर दितवाह तूफान का असर; एयर इंडिया ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, यात्रियों से की ये अपील

एयर इंडिया ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि चक्रवात दितवाह के कारण उड़ानों में व्यवधान हो सकता है। एयरलाइन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति अवश्य जांचें। सहायता के लिए एयर इंडिया के 24x7 कॉल सेंटर से संपर्क किया जा सकता है।

Image

एयर इंडिया ने दितवाह साइक्लोन अलर्ट के बीच ट्रैवल एडवाइजरी जारी की (फोटो: ANI)

Photo : ANI

Air India Travel Advisory: एयर इंडिया ने शनिवार को यात्रियों को चेतावनी दी है कि चक्रवात दितवाह (Ditwah Cyclone) के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते उड़ान सेवाओं में संभावित व्यवधान हो सकता है। ऐसे में, एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ानों की स्थिति की जांच कर लें। इसके साथ ही, जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए एयर इंडिया के कॉल सेंटर से संपर्क करने की भी सलाह दी गई है।

एयर इंडिया ने X पर बताया कि चक्रवात दितवाह के कारण चेन्नई और दक्षिण भारत के कुछ अन्य शहरों के लिए उड़ान सेवाओं पर भारी बारिश और तेज़ हवाओं का प्रभाव पड़ सकता है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति यहां जांच लें: https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html। सहायता के लिए एयर इंडिया के 24x7 कॉल सेंटर से संपर्क किया जा सकता है: 011-69329333 / 011-69329999।

चक्रवात दितवाह का अलर्ट

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है, क्योंकि चक्रवात दितवाह तटीय क्षेत्रों के करीब पहुंच रहा है। IMD ने भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है, वहीं कुछ जगहों पर अति भारी बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, चक्रवात दितवाह उत्तर-उत्तरी पश्चिम (NNW) की दिशा में बढ़ रहा है और कल तक यह उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के करीब पहुंच जाएगा। रविवार की शाम तक यह चक्रवात तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से लगभग 25 किमी की दूरी पर होगा। सोमवार की सुबह तक यह चक्रवात अपने “साइक्लोनिक स्टॉर्म” के स्तर से कम हो जाएगा।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article