देश

'अगर विधानसभा में विजय सरकार के खिलाफ नहीं की वोटिंग तो...', फ्लोर टेस्ट से पहले AIADMK ने अपने विधायकों को क्या दिया आदेश?

Tamil Nadu Assembly Floor Test: तमिलनाडु विधानसभा में होने वाला फ्लोर टेस्ट राजनीतिक रूप से बेहद अहम बन गया है। AIADMK ने साफ कर दिया है कि उसके सभी विधायक TVK के खिलाफ मतदान करेंगे। वरिष्ठ नेता एस.एस. कृष्णमूर्ति ने पार्टी व्हिप का कड़ाई से पालन करने और उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Image

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फाइल फोटो।

Photo : PTI

Tamil Nadu Assembly Floor Test: तमिलनाडु की राजनीति में कल (13 मई) होने वाला विधानसभा का फ्लोर टेस्ट बेहद निर्णायक साबित होने वाला है। इस महत्वपूर्ण शक्ति परीक्षण से ठीक पहले मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके (AIADMK) ने अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है।

चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए वरिष्ठ नेता एग्री एस.एस. कृष्णमूर्ति ने घोषणा की कि पार्टी ने अपने सभी विधायकों को सदन के भीतर TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) के खिलाफ मतदान करने का औपचारिक निर्देश दिया है। राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच AIADMK का यह फैसला सदन की गणित और भविष्य के समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

व्हिप का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

एआईएडीएमके (AIADMK) ने इस मतदान को लेकर काफी सख्त रुख अपनाया है। एग्री एस.एस. कृष्णमूर्ति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी विधायकों को पार्टी के व्हिप का पालन करना जरूरी होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी विधायक पार्टी के निर्देश के विरुद्ध जाकर मतदान करता है या सदन से अनुपस्थित रहता है, तो उसके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पार्टी की इस घेराबंदी का उद्देश्य न केवल अपनी ताकत को एकजुट दिखाना है, बल्कि किसी भी संभावित क्रॉस-वोटिंग की गुंजाइश को भी खत्म करना है।

टीवीके की राह में बढ़ी राजनीतिक मुश्किलें

कल होने वाला फ्लोर टेस्ट अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके के लिए एक बड़ी परीक्षा है। एआईएडीएमके द्वारा विरोध का ऐलान करने के बाद अब सारा दबाव सदन में मौजूद संख्या बल पर आ गया है। बात करें तमिलनाडु विधानसभा की तो टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई थी। डीएमके 73, एआईएडीएमके को 53 सीटें मिली है। इसके अलावा कांग्रेस को 5 सीटें हासिल हुई है।

बता दें कि कांग्रेस, वामपंथी दलों कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI), सीपीएम, वीसीके और IUML ने विजय की टीवीके को समर्थन दिया है। वहीं, इस चुनाव में डीएमके को 59 सीटें और एआईडीएमके को 47 सीटें हासिल हुई।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article