देश

G20 समिट में विदेशी मेहमानों का स्वागत करेगी AI एंकर, 16 भाषाओं में करेगी बात

  • Authored by: भावना किशोर
  • Updated Sep 4, 2023, 05:21 PM IST

G20 Summit 2023: एग्जीबिशन में AI एंकर्स और डांसिंग गर्ल सेंटर ऑफ एट्रैक्शन होंगी। एक्जीबिशन हॉल नम्बर 14 के सामने होगा जहां पूरी डिजिटल दीवार होगी। ये एंकर 16 भाषाओं में बात कर सकेगी, जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी, जापान, कोरियन चीन, रूस, टर्की, एरेबिक डच, पॉर्टगीज, बांग्ला, इंडोनेशिया की भाषा शामिल हैं।

Image

जी 20 समिट में AI एंकर करेगी मेहमानों का स्वागत

Photo : Times Now Digital

G20 Summit 2023: राजधानी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन को लेकर जबरदस्त तरीके से तैयारी चल रही है। कई नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसी क्रम में जी20 समिट में आने वाले विदेशी मेहमानों को AI एंकर अटेंड करेंगे और उनका स्वागत करेंगे। मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की तरफ से एक खास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां पर मेहमानों का स्वागत AI एंकर करेंगे।

Times Now नवभारत को मिली जानकारी के मुताबिक पूरे हॉल में 'भारत लोकतंत्र की जननी है' को डिजिटल फार्मेट में दिखाया जाएगा। एग्जीबिशन में AI एंकर्स और डांसिंग गर्ल सेंटर ऑफ एट्रैक्शन होंगी। एक्जीबिशन हॉल नम्बर 14 के सामने होगा जहां पूरी डिजिटल दीवार होगी।

G20 Summit

G20 Summit

16 भाषाओं में बात करेगी AI एंकर

मोहनजोदड़ो का डासिंग गर्ल पांच फीट की होगी, जो सरस्वती सिंधु सभ्यता को बताएगी। इस डांसिंग गर्ल को रामजी सुतार ने तैयार किया है। यह पांच फीट की होगी और इसका वजन 120 किलो का होगा। यह रिशेप्शन एरिया के सामने एक रोटेशन पैनल पर होगी। पूरा एग्जीबिशन कैसा होगा यह आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस के जरिए से बताया जाएगा। एक AI एंकर तैयार की गई है, जो यह बताएगी कि कहां, कैसे और किस तरह जाया जाएगा। ये एंकर 16 भाषाओं में बात कर सकेगी, जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी, जापान, कोरियन चीन, रूस, टर्की, एरेबिक डच, पॉर्टगीज, बांग्ला, इंडोनेशिया की भाषा शामिल हैं।

भारत में आजादी के बाद का सफर

वैदिक काल से भारत में लोकतांत्रिक चलन है, जिसमें रूल ऑफ लॉ और गुड गवर्नेंस को दिखाया गया है। हिमाचल के मलाना गांव की तस्वीर दिखाई गयी है, जिसमें लोकतांत्रिक रूप से किस तरह से पिछले हजार सालों से फैसले हो रहे हैं। यह सब कुछ डिजिटल वॉल पर होगा। यह हॉल नम्बर पांच पर मीडिया सेंटर के पास होगा।

आपको बता दें कि 16 भाषाओं में भारत के लोकतांत्रिक काम के विकास की गाथा लिखी है। इसमें क्यू आर कोड होगा, जिसे स्कैन करके आप वेबसाइट पर जा सकते हैं, और वहीं इसमें हिंदी और विदेशी भाषाओं को शामिल किया गया है। इसमें रामायण, महाभारत, जैन, बौद्ध, कौटिल्य की राजनीति, राजा अशोक और मौर्य शासन इसके साथ भारत में आए विदेशी जिसमें मेगस्थनीज, फॉहयान ने लोकतांत्रिक बातों को लिखा है, यह सब शोकेस किया गया है।

G20 Summit

G20 Summit

10 सितंबर के बाद एग्जिबिशन आम लोगों के लिए खोला जाएगा

यह खास एग्जिबिशन तैयार किया गया है विदेशी मेहमानों के लिए। 11 तारीख के बाद इस एग्जीबिशन को आम लोगों के लिए खोला जाएगा, जहां पर लोगों को इसे देखने का मौका मिलेगा। भारत के इतिहास से लेकर आज के भारत की तस्वीर इस एग्जीबिशन में देखने को मिलेगी।

भावना किशोर
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article