देश

अयोध्या पर आतंकी संगठन की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, NSG कमांडो की होगी तैनाती

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतेजाम है, लेकिन आतंकी हमले की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सजग हो गई है। बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निकट ही एनएसजी का बेस बनाया जा रहा है और इसके तैयार होने के बाद एनएसजी कमांडो की तैनाती की जाएगी।

Image

अयोध्या राम मंदिर

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतेजाम है, लेकिन आतंकी हमले की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सजग हो गई है।

देश के संवेदनशील इलाकों में से एक अयोध्या को लेकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने धमकी दी है। जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को और भी ज्यादा पुख्ता कर दिया गया है। हालांकि, धमकी भरे ऑडियो क्लिप की जांच हो रही है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां अपने स्तर से कोई ढिलाई नही बरतना चाहती है।

सुरक्षा एजेंसियों ने विफल किया था हमला

बता दें कि आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर पहले भी हमला कर चुका है । हालांकि, 5 जुलाई ,2005 को हुए इस आतंकी हमले को सुरक्षा एजेंसियों ने विफल कर दिया था और सभी आतंकी मारे गए थे। इसके बाद से ही अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए स्थाई सुरक्षा कमेटी का गठन किया गया था।

स्थाई सुरक्षा कमेटी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और अन्य संवेदनशील स्थलों के साथ-साथ अयोध्या की सुरक्षा को लगातार मजबूत और हाईटेक बनाने के लिए अपने सुझाव देती है और उस पर अमल किया जाता है। इन्हीं सुझाव में चेन्नई हैदराबाद मुंबई और अहमदाबाद की तरह अयोध्या में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) का हब बनाने का प्रस्ताव भी है।

NSG कमांडो की होगी तैनाती

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निकट ही एनएसजी का बेस बनाया जा रहा है और इसके तैयार होने के बाद एनएसजी कमांडो की तैनाती की जाएगी। अयोध्या के एसपी राजकरण नैय्यर आतंकी संगठन की धमकी पर तो सीधे-सीधे कुछ नहीं कहते, लेकिन अयोध्या की सुरक्षा किस तरह चाक चौबंद है इस बारे में खुलकर बताते है।

यह भी पढ़ें:

एसएसपी अयोध्या राजकरण नैय्यर ने कहा कि अयोध्या धाम की सुरक्षा व्यवस्था को विभिन्न एरिया में विभाजित करते हुए सीनियर राजपत्रित अधिकारी की नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह हत्याकांड में 8 से 9 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, किरेन रिजिजू बोले- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह हत्याकांड में 8 से 9 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, किरेन रिजिजू बोले- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फर्जी PMO अधिकारी हिरासत में, नकली पहचान पत्र के साथ पहुंचा था, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फर्जी PMO अधिकारी हिरासत में, नकली पहचान पत्र के साथ पहुंचा था, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत; बंगाल कांग्रेस ने की दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत; बंगाल कांग्रेस ने की दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

बिहार में गंगा का कहर: सुल्तानगंज में खतरे के निशान से ऊपर बही गंगा, 34 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित

बिहार में गंगा का कहर: सुल्तानगंज में खतरे के निशान से ऊपर बही गंगा, 34 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित