देश

एपस्टीन से नाम जोड़ने पर हरदीप पुरी ने राहुल को दिया जवाब, कहा-शांति शिष्टमंडल के रूप में उससे 3-4 बार मिला

केंद्रीय मंत्री ने बिना नाम लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता कभी-कभी देश में आते हैं और जब संसद में उन्हें ठोस जवाब मिलता है या उनकी बातों को समर्थन नहीं मिलता, तो वे सदन छोड़कर चले जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी ही स्पीच के बाद सदन से चले गए।

Image

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी।

Photo : ANI

Hardeep Singh Puri: सेक्स ऑफेंडर जेफ्री एपस्टीन से अपना नाम जोड़े जाने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। पुरी ने राहुल के दावों को खारिज करते हुए कहा कि वह एक इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट (IPI) के शिष्टमंडल के हिस्से के रूप में उससे मिले थे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एपस्टीन पर जो आरोप लगे थे, उन आरोपों का सेक्स ऑफेंडर के साथ हुई उनकी बातचीत से कोई लेना-देना नहीं है।

मैं तीन या अधिकतम चार बार एपस्टीन से मिला-पुरी

पुरी ने कहा कि आईपीआई के तहत बने आयोग के एक हिस्से के रूप में वह एपस्टीन से मिले थे। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 'IPI में मेरे बॉस टेरजे रॉड-लॉर्सन एपस्टीन को जानते थे और ठीक से मैं याद करूं शिष्टमंडल के हिस्से के रूप में, मैं तीन या अधिकतम चार बार एपस्टीन से मिला।' केंद्रीय मंत्री ने कहा यूएस न्याय विभाग ने 30 लाख से ज्यादा दस्तावेज सार्वजनिक कर दिए हैं, ऐसे में सभी जानकारियां अब आम लोगों के सामने हैं।

पुरी ने राहुल पर कसा तंज

केंद्रीय मंत्री ने बिना नाम लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता कभी-कभी देश में आते हैं और जब संसद में उन्हें ठोस जवाब मिलता है या उनकी बातों को समर्थन नहीं मिलता, तो वे सदन छोड़कर चले जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी ही स्पीच के बाद सदन से चले गए। दुनियाभर में एप्सटीन फाइल्स को लेकर हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेत प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि इन फाइल्स में भारत के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का भी नाम है।

झूठ बोलने वाले ज्यादा देर तक टिक नहीं पाते-ठाकुर

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेने के तुरंत बाद राहुल गांधी के सदन से चले जाने को लेकर उनपर निशाना साधते हुए कहा कि 'जिन्हें असत्य बोलने की आदत होती है वे ज्यादा समय तक टिक नहीं पाते हैं।’ठाकुर ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा, 'पहले यह होता था कि हमारे भाषण के बीच में राहुल जी सदन से चले जाते थे, लेकिन अब तो यह स्थिति हो गई है कि वह पहले ही भाग जाते हैं।’

'मुझे याद नहीं कि राहुल गांधी पिछली बार कब मुस्कुराये थे'

भाजपा सांसद ने कहा कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जो भारत के लिए गर्व की और मुस्कुराने की बात है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'मुझे याद नहीं कि राहुल गांधी पिछली बार कब मुस्कुराये थे। वह पिछली बार 31 जुलाई 2025 को चार बजकर 20 मिनट पर मुस्कुराये थे। जब भारत ने किसी देश के आगे झुकने से मना कर दिया था। किसी ने भारत को तल्खी में ’डेड इकोनॉमी (मृत अर्थव्यव्यवस्था)’ कह दिया था...।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article