देश

BJP New Campaign: गांव चलो अभियान के बाद बीजेपी शुरू करेगी 'ग्राम परिक्रमा' अभियान

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2024, 07:22 PM IST

BJP Gaon Chalo Abhiyan: 12 फरवरी से भाजपा शुरू करेगी ग्राम परिक्रमा अभियान यूपी के मुजफ्फरनगर से अभियान की शुरूआत होगी।

Image

भाजपा शुरू करेगी ग्राम परिक्रमा अभियान

BJP Gaon Chalo Abhiyan: ग्राम परिक्रमा अभियान भाजपा शुरू करने जा रही है, बताते हैं कि मुजफ्फरनगर के शुक्रतीर्थ से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा इस अभियान की शुरूआत करेंगे, इस अभियान के तहत लोकसभा चुनाव के पहले गांव गांव जाएगी बीजेपी और ग्रामीण वोटरों के घर दस्तक देगी ।

लगभग एक महीने चलेगा ये अभियान, इस अभियान के जरिए देश भर में एक लाख चालीस हजार गांवों की भाजपा परिक्रमा करेगी, इस अभियान के तहत भाजपा गांवों में चौपाल लगाएगी और केंद्रीय सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, सुझाव भी लिए जाएंगे।

गौर हो कि भारतीय जनता पार्टी का एक और गांव चलो अभियान के बाद यह सबसे बड़ा अभियान है, पार्टी ने इस अभियान की शुरुआत के लिए मुजफ्फरनगर जिले का चुनाव किया है, यहां से यह अभियान पहले पूरे उत्तर प्रदेश और उसके बाद फिर दूसरे राज्यों में जायेगा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुजफ्फरनगर के शुक्रतीर्थ से इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article